अयोध्या- नए वर्ष के लिए होटलों में 75 फीसदी कमरे बुक, भक्तों की यही कामना पहले दिन मिलें रामलला के दर्शन

 

राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह के बाद से ही भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं। अब नववर्ष में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसकी पुष्टि इस बात से हो रही है कि 31 दिसंबर से दो जनवरी के लिए रामनगरी के अधिकांश होटलों के 75 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं।

उनकी यह कामना रहती है कि नए साल के पहले दिन प्रभु के दर्शन मिल जाएं। वैष्णों देवी, खाटू श्याम, उज्जैन, काशी विश्वनाथ, मथुरा में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर अपनी आस्था निवेदित करते हैं। इस बार नववर्ष पर ही राम मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी उत्सव भी मनाने की तैयारी हो रही है। इस उत्सव में कई नामी कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। यह उत्सव 29 दिसंबर से दो जनवरी तक होगा। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि इस दौरान श्रद्धालुओं का रेला उमड़ सकता है।

 

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि इस साल नववर्ष के पहले दिन दो लाख श्रद्धालुओं ने रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई थी। ऐसे में एक जनवरी को भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर पुलिस व प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

होटल व होम स्टे में खूब हो रही बुकिंग
धर्मपथ स्थित एक होटल के मालिक रामजी पांडेय ने बताया कि नए वर्ष को लेकर बुकिंग तेज हो गई है। हमारा होटल जनवरी व फरवरी में लगभग फुल है। हनुमानगढ़ी के निकट संचालित होटल न्यू श्रीराम पैलेस के मालिक श्यामजी गुप्ता ने बताया कि अमूमन बुकिंग 31 दिसंबर से दो जनवरी के बीच ही हो रही है। महाराष्ट्र, दिल्ली व दक्षिण भारत के लोगों ने भी रूम बुक कराया है। सुरक्षा कारणों से सभी की आईडी जमा कराई जाती है। अशर्फी भवन के पास स्थित होम स्टे के संचालक ओम शंकर ने बताया कि नए वर्ष के आस-पास के लिए कमरे बुक कराए जा रहे हैं।

और पढ़े  अयोध्या छावनी में तेंदुए की पुष्टि, सेना-वन विभाग संयुक्त अलर्ट पर
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…