रामनगर- कब्जामुक्त जमीन पर वन विभाग ने हटाया मलबा , पूरे क्षेत्र में शुरू होगा पौधारोपण का कार्य

Spread the love

 

रामनगर के पूछड़ी में सोमवार से वन विभाग की टीम ने अतिक्रमण का मलबा उठाने का काम शुरू कर दिया। रविवार को प्रशासन, पुलिस व वन विभाग की टीम ने वन विभाग की 25 हेक्टेयर भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। मलबा हटने के बाद पूरे क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा।

तराई पश्चिमी वन प्रभाग की रामनगर रेंज स्थित पूछड़ी क्षेत्र में एक दशक पूर्व वन विभाग की 100 हेक्टेयर से अधिक भूमि पर 170 परिवार अवैध रूप से बस गए थे। रविवार को प्रशासन, वन विभाग व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने प्रथम चरण में 52 अतिक्रमणों को ध्वस्त करने की कार्रवाई की। इस दौरान वन विभाग की 25 हेक्टेयर भूमि कब्जेदारों से मुक्त कराई गई।

 

वन विभाग ने अतिक्रमण तोड़ने के दौरान एकत्र मलबे को हटाना शुरू कर दिया है। मलबा हटाने के लिए 2 पोकलैंड, 8 जेसीबी, 10 डंपर लगाए गए हैं। मलबे को ट्रंचिंग ग्राउंड के पास स्थित वन विभाग की खाली जमीन पर फेंका जा रहा है। इस सप्ताह तक मलबा साफ करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद यहां पौधरोपण की तैयारी की जाएगी। राई पश्चिमी वन प्रभाग की एसडीओ किरन शाह ने बताया कि एक सप्ताह तक मलबा साफ करने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद फेंसिंग आदि का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा।

 

 

अतिक्रमण रोकने के लिए बनेगा वॉच टावर
पूछड़ी में वन विभाग की भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए यहां वॉच टावर बनाने की योजना है। मलबा हटने के बाद फेंसिंग, खंबे, पौधरोपण व वॉच टावर का प्रस्ताव बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजने की तैयारी है।

और पढ़े  उत्तरकाशी- CM धामी से मिलने से रोकने के बाद पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने की प्रेस वार्ता

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- SIR: राजधानी देहरादून में प्री एसआईआर का 66.62% काम पूरा, 10.39 लाख मतदाताओं का मिलान हुआ

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में चल रहे प्री एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) का काम 66.62 प्रतिशत पूरा हो चुका है। शेष मतदाताओं के मिलान के लिए अभियान जारी है। अब तक…


    Spread the love

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love