आस्था का सैलाब: मथुरा- देश-विदेश से पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से की गोवर्धन पूजन, लगाई परिक्रमा

Spread the love

गिरिराज जी की तलहटी में द्वापर युग की परंपरा में पूजा हुई। माखन-मिश्री की मटकी व छप्पन भोग की टोकरी लेकर देशी-विदेशी भक्त गोवर्धन पहुंचे। सब देवन कौ देव है आज यई को ध्यान धरिंगे… तोपे पान चढै तौपे दूध चढ़े और चढ़े दूध की धार… आदि भजनों की धुन पर गिरिराज जी के प्राकट्य स्थल गिरिराज धाम में लाखों भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। क्या देशी क्या विदेशी भक्त चहुंओर गिरिराज महाराज के जयकारे गूंज रहे हैं।

भक्तों की उमड़ी भीड़
आस्था का सैलाब इस प्रकार उमड़ा कि परिक्रमा में भक्तों की भीड़ ही भीड़ दिखाई दे रही है। गिरिराज धाम में एक बार फिर से द्वापर युग की याद ताजा हो गई। द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों के संग गोवर्धन नाथ की पूजा की थी। आज देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आये भक्तों ने पूजा की। गिरिराज जी के समक्ष छप्पन भोग लगाए गये। आस्था में जगह-जगह फूल बंगला व ठाकुर जी के श्रृंगार के अदभुत दर्शन हुए। भक्त गिरधारी गौड़ीय मठ से छप्पन भोग की टोकरी सिर पर रखकर मानसी गंगा की परिक्रमा करते हुए राजा वाले मंदिर पर पहुंचे।

अन्नकूट महोत्सव इसलिए मनाया जाता है
पौराणिक ग्रंथों के अनुसार द्वापर युग मे भगवान कृष्ण ने इन्द्र का मान मर्दन करते हुए बृजवासियों से गिरिराज पर्वत की पूजा कराई थी। पूजा में बृजवासियों ने घर घर में अन्नकूट व व्यंजन बनाकर गोवर्धन पर्वत को अर्पित किये तो भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत मे प्रवेश कर स्वयं अन्नकूट ग्रहण किया था। बृजवासियों को साक्षात दर्शन दिये थे तथा इन्द्र का मान मर्दन किया। तभी से गोवर्धन के साथ संपूर्ण बृज मे गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव मनाया जाता है।

भक्तों ने लगाई  परिक्रमा
यह पूजा साक्षात परमेश्वर श्रीकृष्ण की पूजा है कि जो कि ब्रज में गिरिराज जी के रूप में विराजमान हैं। वहीं दूसरी ओर गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में लाखों भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। परिक्रमा में भीड़ का ऐसा सैलाब उमड़ा कि मानव श्रृंखला दिखाई दी। भक्तों ने गिरिराज दानघाटी मंदिर दर्शन कर आन्यौर, पूंछरी, जतीपुरा, मानसी गंगा होते हुए परिक्रमा पूरी। जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव का प्रसादी वितरित किया गया। मुख्य गिरिराज दानघाटी मंदिर, मानसी गंगा जगह-जगह अन्नकूट महोत्सव का प्रसादी वितरित किया गया।

और पढ़े  जया किशोरी का आध्यात्मिक सत्र 15 अप्रैल को, गलगोटिया विवि में आयोजन, QR को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love