Firing: कुख्यात विनय त्यागी को गोली मारने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार, खानपुर के जंगल से दबोचा

Spread the love

पुलिस अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी पर जा रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी पर अंधाधुंध गोलियां चलाने के आरोपी दोनों शूटरों को पुलिस ने खानपुर थाना क्षेत्र के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। हमलावरों से वारदात में इस्तेमाल किए गए तमंचे भी बरामद हो गए हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में मुख्य आरोपी सन्नी यादव उर्फ शेरा निवासी गुलजारपुर थाना काशीपुर (ऊधमसिंहनगर) ने पैसों के लेनदेन के विवाद में साथी अजय निवासी खरमासा कॉलोनी, काशीपुर के साथ विनय त्यागी की हत्या के इरादे से उस पर गोलियां चलाने की बात स्वीकार की है। सन्नी और अजय का आपराधिक इतिहास रहा है। वह काशीपुर में एक डकैती के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सन्नी और विनय त्यागी के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद है। सन्नी के रकम मांगने पर विनय त्यागी उसकी हत्या करवाने की धमकी दे रहा था। इसी बात से भड़के सन्नी ने विनय की हत्या की साजिश रची थी।

 

वह लगातार विनय त्यागी की गतिविधियों पर नजर रख रहे हुए थे। विनय त्यागी के रुड़की कारागार में शिफ्ट होने के दौरान ही उन्हें उसके लक्सर में पेशी पर आने की जानकारी मिली थी। उन्होंने लक्सर-रुड़की मार्ग पर रेकी करने के बाद बुधवार को वारदात को अंजाम दिया।

विनय को गोली मारने के बाद हमलावर बाइक लेकर फरार हुए थे लेकिन पुलिस की घेराबंदी के कारण उन्हें बाइक छोड़नी पड़ी। इसके बाद उन्होंने जंगल के रास्ते फरार होने का प्रयास किया। पुलिस ने कांबिंग के दौरान खानपुर थाना क्षेत्र में सिंकदरपुर गांव के पास जंगल में बिजनौर हाईवे के पास से दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। यदि किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
– प्रमेंद्र डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार

और पढ़े  चमोली सुरंग भूस्खलन- चमोली सुरंग हादसे में राहत और बचाव कार्य जारी, घटनास्थल पर पहुंचे CM धामी,मृतकों के लिए चार-चार लाख देने की घोषणा

Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love