Fire: भीषण आग- चारमीनार के पास इमारत में लगी आग,8 बच्चों समेत 17 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुआवजे का एलान

 

 

तेलंगाना में ऐतिहासिक चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में रविवार को भीषण आग लग गई। हादसे में 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आठ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। यहां एक निजी अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 17 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया था। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

Image

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का एलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है। पीअएमओ के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना के हैदराबाद में आग लगने की घटना में हुई जानमाल की हानि से गहरा दुख हुआ है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 

 

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी भी मौके पर पहुंचे
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक, उन्हें सुबह करीब 6.30 बजे एक फोन आया। इसके बाद वे घटनास्थल पर पहुंचे। इस दौरान कई लोग बेहोश पाए गए। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया। घटनास्थल का दौरा करने के बाद केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने मीडिया से कहा कि पुलिस ने बताया कि आग दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में कुछ बच्चे भी शामिल हैं।

Many killed, including children, in massive fire near Hyderabad's Charminar; many trapped

घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई
तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा, ‘आज चारमीनार के पास गुलजार हाउस की एक इमारत में शॉर्ट सर्किट की वजह से हुए हादसे में कुछ लोगों की मौत हो गई है और कुछ घायल हैं। यह घटना सुबह 6 बजे के आसपास हुई। ऐसी घटनाएं बहुत दुखद होती हैं। यहां के लोगों ने बताया कि दमकल विभाग के पास पूरे उपकरण नहीं थे। मैं केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री से बात करूंगा।’

और पढ़े  राजस्थान पंचायत चुनाव: आज साफ होगी तारीखों की तस्वीर, दोपहर 3 बजे आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

एक परिवार के 17 सदस्य फंस गए थे
कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव ने कहा, ‘… आग लगने की घटना में एक परिवार के 17 सदस्य फंस गए थे। अग्निशमन विभाग तुरंत यहां पहुंच गया। मुख्यमंत्री परिवार के सदस्यों के संपर्क में हैं। पोन्नम प्रभाकर और हम सभी यहां बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। हम अब घायलों की जांच करने के लिए अस्पताल जा रहे हैं।’

करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया
घटनास्थल पर मौजूद एआईएमआईएम के एक विधायक ने मीडिया को बताया कि शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार करीब 20 लोगों को अस्पताल ले जाया गया है। सीएमओ की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि घायलों को तुरंत अस्पतालों में भेजने और उचित चिकित्सा सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

  • Related Posts

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…

    नाना पाटेकर का निधन: 45 मिनट तक मौत से लड़े, फिर थम गई सांसें, ‘परिंदा’ से ‘वेलकम’ तक शानदार रहा सफर

    दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 5:20 बजे गोवा स्थित उनके घर पर गंभीर कार्डियक अरेस्ट के बाद निधन हो गया। उन्हें बचाने के लिए 45 मिनट तक लगातार…