हल्द्वानी- मुखानी चौराहे के पास बने डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग, 3 वाहन जले, दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू

Spread the love

हल्द्वानी- मुखानी चौराहे के पास बने डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में लगी आग, 3 वाहन जले, दमकल की 4 गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू

हल्द्वानी के मुखानी चौराहे के पास डीवी डायग्नोस्टिक सेंटर के बेसमेंट में सोमवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लग गई। देखते-देखते विकराल हुई आग पर दमकल विभाग ने दो घंटे में काबू पाया। आग लगने से बेसमेंट में खड़ी एंबुलेंस सहित तीन वाहन जल गए। जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट से अग्निकांड की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार सोमवार शाम पांच बजे डायग्नोस्टिक सेंटर संचालक डॉ. तुषार शर्मा ने सेंटर के बेसमेंट से धुआं उठते देखा। उन्होंने तुरंत कर्मचारियों को बुलाया और सेंटर में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। पर आग विकराल होती चली गई। बेसमेंट से निकलता धुएं का गुबार देख मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया।

इस बीच नगर स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षण के लिए शहर में निकले थे। उन्होंने भवन से धुआं उठता देख नगर निगम की जेसीबी और कर्मचारी भी बुला लिए। सूचना पर दमकल के चार फायर टेंडर भी मौके पर पहुंचे। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। जब तक आग बुझती, तब तक बेसमेंट में बनी पार्किंग में खड़ी एंबुलेंस, एक कार और एक बाइक जल गई। दमकल की टीम ने चार बाइक, एक कार को जलने से बचा लिया।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी गौरव किरार का कहना है कि मंगलवार को हादसे की जांच की जाएगी। शुरुआती जांच में एंबुलेंस में शॉर्ट सर्किट लग रहा है। पार्किंग में लगे सीसीटीवी से आग के कारणों का पता चल पाएगा।

और पढ़े  देहरादून- विजिलेंस की कार्रवाई, बिजली कनेक्शन के नाम पर 80 हजार की रिश्वत लेते जेई रंगे हाथ गिरफ्तार

आग बुझाने में पहली बार किया गैस मास्क और सिलिंडर का प्रयोग
दमकल को 15 दिन पहले ही मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर मिले हैं। सोमवार को जब बेसमेंट में आग लगी तो धुएं के कारण आग बुझाना काफी कठिन था। धुएं के गुबार के कारण पता नहीं चल रहा था कि अंदर कोई फंसा तो नहीं है। इस पर दमकल की टीम के दो सदस्य मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर, स्पेशल गॉगल, मास्क पहनकर बेसमेंट में उतरे। हालांकि अंदर किसी व्यक्ति के फंसे नहीं होने पर टीम ने राहत की सांस ली।


Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *