पंत विवि – भारत के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल पंत विवि, एनआईआरएफ की ओर से जारी रैंकिंग में पाया 88वां स्थान

पंत विवि – भारत के टॉप-100 विश्वविद्यालयों में शामिल पंत विवि, एनआईआरएफ की ओर से जारी रैंकिंग में पाया 88वां स्थान

जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने वर्ष 2023-24 की एनआईआरएफ रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाते हुए देश के सौ सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में अपना स्थान बनाया है। इतना ही नहीं देश के कृषि श्रेणी के विश्वविद्यालयों में अपने पूर्व के आठवें स्थान को भी बरकरार रखने में सफलता हासिल की है।

नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) ने सोमवार को देश के लगभग 1200 विश्वविद्यालयों की रैंकिंग जारी की है। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि ने देश के विश्वविद्यालयों की ओवरऑल रैंकिंग में 88वां स्थान पाया है। बता दें कि पंत विवि पिछले लगभग एक दशक से टाॅप-100 में जगह नहीं बना पा रहा था।

देश में राज्य सरकार के अधीन विश्वविद्यालयों की श्रेणी में पंत विवि ने 38वां स्थान हासिल किया है। इसके अलावा देश में कृषि श्रेणी के विश्वविद्यालयों में पंत विवि ने अपना पूर्व का आठवां स्थान बरकरार रखा है। विवि की इस उपलब्धि पर कुलपति डाॅ. मनमोहन सिंह चैहान, कुलसचिव डाॅ. दीपा विनय, निदेशक शोध व अन्य अधिकारियों ने सभी वैज्ञानिकों, कर्मियों और विद्यार्थियों को बधाई देते हुए रैंकिंग को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सतत प्रयास की जरूरत बताई है।
जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विवि देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों में एक है। यहां के वैज्ञानिक और छात्र इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। वैज्ञानिकों और छात्रों के सहयोग से प्रकाशित शोध पत्रों का देश के अन्य विश्वविद्यालयों से तुलना में सर्वश्रेष्ठ होने के कारण पंतनगर विवि देश के टाॅप-10 विश्वविद्यालयों में शुमार होता है।
-डाॅ. एसके कश्यप, अधिष्ठाता कृषि पंतनगर विवि

और पढ़े  कोटद्वार: तेज अंधड़ में गिरा पेड़, एक की मौत, दूसरा घायल, बारिश से बचने के लिए चाय की दुकान के पास थे खड़े
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…