आग- कबाड़ के गोदाम में लगी आग,कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Spread the love

रुड़की के सालियर के पास एक कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके चलते आसपास रहने वाले लोगों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुड़की दमकल विभाग की दो टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक कबाड़ के गोदाम में रखा पूरा प्लास्टिक का सामान जलकर खराब हो गया था। रुड़की फायर स्टेशन के लीडिंग फायरमैन अतर सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे सालियर निवासी शाकिर के कबाड़ के गोदाम में आग लगी थी।

 

आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है। गोदाम के आसपास घनी आबादी थी, आबादी के पास तक आग नहीं पहुंच पाई। आबादी के पास आग पहुंचती तब तक काबू पा लिया गया था।


Spread the love
और पढ़े  पिथौरागढ़- हिमालय पर प्रकट हुआ दूसरा ओम पर्वत, हिमाद्रि तुंग श्रृंग पर कुदरत की कलम ने लिखा एक और ओंकार
  • Related Posts

    हरिद्वार: शारदीय कांवड़ मेला, कल से 15 फरवरी तक हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहन होंगे बंद, रूट डायवर्जन

    Spread the love

    Spread the love शारदीय कांवड़ मेले के लिए पुलिस ने यातायात रूट डायवर्जन प्लान जारी कर दिया है। पांच फरवरी की सुबह आठ बजे से 15 फरवरी की रात 12…


    Spread the love

    कोटद्वार- बाबा नाम पर उपजे विवाद में जांच शुरू, सीमा पर बरती जा रही चौकसी, अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की नजर

    Spread the love

    Spread the loveकोटद्वार नगर के पटेल मार्ग स्थित वकील अहमद की कपड़े की दुकान बाबा स्कूल ड्रेस एवं मैचिंग सेंटर के नाम पर उपजे विवाद में पुलिस ने जांच शुरू…


    Spread the love