देहरादून- पलटन बाजार में कपड़े की दुकान में लगी आग, मची अफरातफरी, दमकल की 6 गाड़ियों ने पाया काबू

देहरादून पलटन बाजार के सरनीमल बाजार में बुधवार को कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इससे आसपास अफरातफरी का माहौल बन गया। आग की ऊंची-ऊंची लपटों से दहशत फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि दमकल   की छह गाड़ियों से तीन घंटे में काबू   पाया जा सका।

दमकल विभाग के अनुसार आग लगने से कारोबारी का करीब एक करोड़ से अधिक के नुकसान का अनुमान है। गनीमत रही कि आग आसपास की दुकानों तक आग नहीं फैली। पलटन बाजार के सरनीमल बाजार में हर्ष गांधी की गांधी संस एवं दुर्गा साड़ी की तीन मंजिला दुकान है। इसकी तीसरी मंजिल पर चिंगारी से आग लगने की बात कही जा रही है।

 

जहां आग लगी वहां बड़ी मात्रा में कपड़े, लहंगे, साड़ियां, सूट, दुपट्टे और अन्य कपड़े रखे हुए थे। आग लगने के कारण दुकान में रखा सारा सामान जल गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियों ने पहुंचकर आग पर काबू पाना शुरू किया।

पहले तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन आग के विकराल रूप को देखते हुए तीन वाहन दोबारा बुलाए गए। गनीमत रही कि आग दूसरी मंजिल और अन्य दुकानों तक नहीं पहुंची। इससे व्यापारियों ने राहत की सांस ली।मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही दमकल के छह वाहनों ने तीन घंटे में आग पर काबू पा लिया। 

तंग गलियां, अतिक्रमण की भरमार, झुलस न जाएं ये बाजार

छोटी गलियां, तंग बाजार और हजारों की भीड़… दून के कई मुख्य बाजारों की यही हकीकत है। इन बाजारों में हालात ये हैं कि बाइक सवार ही नहीं पैदल व्यक्ति को भी निकलने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में यदि इन बाजारों में आग जैसी घटना घटती है तो हालात पर काबू पाना बेहद मुश्किल होगा।

और पढ़े  कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजधानी दून के कई तंग बाजारों में इस समय खतरे में कारोबार चल रहा है। कई नामी और बड़े बाजार ऐसे हैं जहां सड़कें छोटी हैं। आग लगने जैसी घटना पर दमकल के वाहनों का इन बाजारों में पहुंचना तक मुश्किल है। वहीं, संकरी गलियों में ऐसी घटना होने पर निकलने तक की जगह नहीं मिलेगी। खतरे के साए में करोड़ों का कारोबार इन तंग बाजारों में हर दिन होता है। आलम यह   है कि संकरी गलियां और लापरवाही यहां साफ तौर पर देखी जा सकती है। बुधवार को पलटन बाजार में हुए हादसे के बाद बाजारों की पड़ताल में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…