देहरादून: सोशल मीडिया के जरिये कट्टरपंथ फैलाने के आरोप में एक गिरफ्तार, पाकिस्तान और मलेशिया से कनेक्शन

एसटीएफ ने सोशल मीडिया के माध्यम से कथित रूप से कट्टरपंथी और राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में संलिप्त एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद सलाउद्दीन गदरपुर, जिला ऊधमसिंहनगर का निवासी है। एसटीएफ ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसटीएफ को प्राप्त गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन की पड़ताल में इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और सिग्नल जैसे सोशल मीडिया मंचों पर कट्टरपंथी और जिहादी विचारधारा से जुड़े समूहों, चैट और सामग्री मिलने का दावा किया गया है। प्रारंभिक जांच में युवाओं को प्रभावित कर उग्र विचारधारा की ओर प्रेरित करने संबंधी गतिविधियों के संकेत भी मिले हैं।

एसटीएफ के अनुसार आरोपी के सोशल मीडिया नेटवर्क के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय कट्टरपंथी तत्वों से संभावित संपर्कों के संकेत मिले हैं। जांच में हथियारों, विस्फोटक सामग्री के सुरक्षित भंडारण और उनकी आवाजाही से जुड़ी संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है। इन तथ्यों की तकनीकी और फॉरेंसिक जांच की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने कुछ चैट और संपर्कों को हटाने की बात भी स्वीकार की है।

मामले में उत्तर प्रदेश के रामपुर निवासी एक व्यक्ति से संपर्क होने की जानकारी भी मिली है, जिसकी भूमिका की जांच जारी है। एसटीएफ की विशेष टीम संभावित नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में उत्तर प्रदेश में भी दबिश दे रही है।

पाकिस्तान और मलेशिया कनेक्शन
एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ और गोपनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी को पाकिस्तान से जुड़े एक हैंडलर के जरिये मलेशिया से संचालित किए जाने की आशंका है। किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी संबंधी सूचनाओं की भी जांच की जा रही है। मामले की इंटेलिजेंस को जानकारी दे दी गई है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

और पढ़े  हल्द्वानी: हकीम के पास इलाज कराने गई महिला की मौत, मालिश के दौरान पहलवान ने मोड़ी गर्दन, हुई मौत
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…