नए साल के जश्न के बीच स्विट्जरलैंड में धमाका,स्की रिजॉर्ट में लगी आग,कई लोगों की मौत, 100 से अधिक घायल

Spread the love

स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक स्की रिजॉर्ट में धमाका हुआ, जिसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। घटना में 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। हालांकि अभी तक आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपात सेवाओं ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। पहले मीडिया रिपोर्ट्स में धमाके की बात कही जा रही थी, लेकिन अब रेस्तरां में आग लगने का दावा किया गया है।

 

आग लगने की वजह अभी तक साफ नहीं
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आग स्की रिजॉर्ट के लिए मशहूर शहर क्रांस मोंटाना के रिजॉर्ट में लगी। क्रैंस-मोंटाना शहर स्विस आल्प्स के बीच में है। आग रिजॉर्ट के रेस्तरां में हुआ, जहां नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। आग लगने के चलते बड़ी संख्या में लोगों के मारे जाने की खबर है और 100 से अधिक हुए हैं। मरने वाले लोगों में कई विदेशी लोग भी शामिल हैं। आग वाली जगह को सील कर जांच की जा रही है। एहतियातन रिजॉर्ट के आसपास के इलाके को भी सील कर दिया गया है। आग किसी दुर्घटना की वजह से लगी या इसके पीछे कोई साजिश है, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

 

पुलिस ने क्या कहा
क्रांस मोंटाना पुलिस के प्रवक्ता गैटन लैथियन ने बताया, ‘आग आज सुबह करीब 1:30 बजे ‘ले कॉन्स्टेलेशन’ नाम के एक बार में लगी। घटना के वक्त इमारत में सौ से ज्यादा लोग थे और कई लोगों की मौत की आशंका है और कई लोग घायल हुए हैं।’ लैथियन ने कहा कि प्रभावित परिवारों के लिए एक रिसेप्शन सेंटर और हेल्पलाइन शुरू की गई है। लैथियन ने कहा, ‘हम अभी अपनी जांच की शुरुआत में हैं, लेकिन यह एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर स्की रिसॉर्ट है जहां बहुत सारे पर्यटक आते हैं।’

और पढ़े  बस हादसा- PM मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों और घायलों को PMNRF से आर्थिक मदद देने का एलान

Spread the love
  • Related Posts

    Alert: मेडिकल रिपोर्ट ने चौंकाया- 21 की उम्र में मौत, बार-बार चक्कर आने को अनदेखा करना पड़ गया भारी

    Spread the love

    Spread the loveशरीर को स्वस्थ रखने के लिए लाइफस्टाइल और खान-पान को ठीक रखना तो जरूरी है ही, साथ ही जरूरी है कि आप शरीर में होने वाले कुछ भी…


    Spread the love

    कनाडा में भारतीय मूल के युवक की गोली मारकर हत्या, गैंगवार की आशंका

    Spread the love

    Spread the loveकनाडा के सरे शहर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान जसमन सेखों के नाम से हुई है,…


    Spread the love