महाघोटाला:- महाठग की तलाकशुदा पत्नी पर भी एफआईआर, NRI की तहरीर पर कार्रवाई…अब ED कसेगी शिकंजा

Spread the love

देश-विदेश के 700 से अधिक लोगों से लगभग 1500 करोड़ की ठगी के आरोपी रविंद्रनाथ सोनी और उसके साथियों के बाद अब उसकी तलाकशुदा पत्नी स्वाति के खिलाफ भी जांच शुरू हो गई है। कोतवाली पुलिस ने एनआरआई संदीप पांडेय की तहरीर पर उसके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की है। उस पर कई निवेशकों से रुपये लेने के बदले चेक देकर पैसा लौटाने की गारंटी देने का आरोप है।

कोतवाली क्षेत्र की 42.29 लाख रुपये की ठगी के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के मालवीयनगर निवासी रविंद्रनाथ को देहरादून से गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ और घटना की जानकारी पर बड़ा खुलासा हुआ। आरोपी सोनी ने निवेश के नाम पर दुबई, शारजाह, मलेशिया, फ्रांस, जापान के लोगों से ठगी की साजिश रची थी। जांच के लिए एसआईटी का गठन हुआ। एसआईटी ने रविंद्रनाथ सोनी को रिमांड में लेकर जानकारी जुटाई।

 

एनआरआई संदीप पांडेय ने पहली पत्नी के खिलाफ दी तहरीर
इसमें कई अभिनेताओं के साथ उसकी पहली पत्नी स्वाति और दूसरी पत्नी का नाम सामने आया। स्वाति के पास एनसीआर में कई संपत्ति होने की संभावना जताई गई। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अब तक दोनाें पत्नी के नाम से कोई तहरीर नहीं आई थी। एनआरआई संदीप पांडेय ने पहली पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर रविंद्रनाथ सोनी, सूरज जुमानी और स्वाति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

कई चेक दिए थे, जो बाद में बाउंस हो गए
संदीप पांडेय का आरोप है कि उन्होंने ब्लूचिप कंपनी में 25 लाख दिरहम (करीब छह करोड़ 10 लाख रुपये) का निवेश किया था। 2022-23 में कंपनी की हालत खराब हुई। निवेश करने वालों को हर महीने मिलने वाला ब्याज रुक गया। कई लोगों ने कंपनी के कार्यालय में जाकर हंगामा किया। कंपनी से रुपये वापस करने के लिए कहा जिस पर स्वाति ने आकर रुपये देने की गांरटी ली थी। उनके मुताबिक रविंद्रनाथ सोनी की पत्नी ने उन्हें कई चेक दिए थे, जो बाद में बाउंस हो गए थे।

और पढ़े  अयोध्या: मध्यप्रदेश से आए 55 श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन

ईडी को भेजी जाएगी रिपोर्ट
एसआईटी के अधिकारियों के मुताबिक ईडी के लिए रिपोर्ट लगभग तैयार हो गई है। नई एफआईआर के तहत अब तक कई दस्तावेज नहीं पहुंच सके हैं, जिसकी वजह से देरी हो रही है। एफआईआर के साथ दस्तावेज और रिपोर्ट सोमवार तक भेजी जा सकती है। ईडी की एक टीम के आने की संभावना है।

Spread the love
  • Related Posts

    होली पर हत्या- पूजा कर लौट रहे युवक के सिर में गोली मारी, परिजन-ग्रामीणों में आक्रोश

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद में पूजा कर लौट रहे बाइक सवार युवक के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना को लेकर परिजनों, ग्रामीणों…


    Spread the love

    वृंदावन- प्रेम मंदिर में रंगोत्सव की धूम भक्तों ने जमकर खेली होली, गूंजे ‘राधे-राधे’ के जयकारे

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में धुलंडी के अवसर पर प्रसिद्ध प्रेम मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। रंग, गुलाल और फूलों की बौछार के बीच देश-विदेश से आए भक्तों…


    Spread the love