अयोध्या- रामनगरी में SIR के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, जिले में 2.57 लाख वोटर घटे

Spread the love

 

 

योध्या में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने जानकारी देते हुए बताया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया के चलते कुल 2,57,145 मतदाता सूची से कम हुए हैं।

 

उन्होंने बताया कि पुनरीक्षण कार्य प्रारंभ होने के समय जनपद में कुल 19,07,800 मतदाता दर्ज थे। इसके बाद चरणबद्ध सत्यापन और संशोधन प्रक्रिया के तहत पहले चरण में मतदाताओं की संख्या घटकर 15,70,258 रह गई थी। सभी प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद अब जारी अंतिम मतदाता सूची में कुल 16,50,655 मतदाता वैध पाए गए हैं।

 

जिले में इतने हैं कुल मतदाता

अंतिम आंकड़ों के अनुसार, जनपद में 8,84,096 पुरुष मतदाता, 7,66,495 महिला मतदाता और 64 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। इस प्रकार कुल मतदाताओं की संख्या में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। इसे अधिकारियों ने पुनरीक्षण के दौरान अपात्र, मृतक या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाने का परिणाम बताया है।

नाम शामिल कराने के लिए फॉर्म-6 भरकर आवेदन करें

जिला निर्वाचन अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सका है, वे निर्धारित प्रक्रिया के तहत फॉर्म-6 भरकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की जांच के बाद पात्र पाए जाने पर उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- मामूली विवाद में पत्नी ने पति की हथौड़े से की हत्या, खुद भी दे दी जान, 22 दिन के मासूम की भूख-प्यास से मौत
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love