फिल्म निर्देशक संजय वत्सल ने अपने जन्मदिन पर गोरखपुर में भोजपुरी फिल्म “यू पी में दम बा” का मुहूर्त

गोरखपुर –

निर्देशक संजय वत्सल ने अपने जन्मदिन के अवसर पर भोजपुरी फिल्म “यू पी में दम बा” का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ की कर्म नगरी गोरखपुर के एक निजी होटल में भोजपुरी फिल्म का मुहूर्त किया गया । इस अवसर पर फिल्म के कई कलाकर और टीम उपस्थिति रहे ।और सब ने फिल्म को सफलता पूर्वक पूरा करने के लिए शुभकामनाए दी।इस फिल्म का निर्माण फोर ब्रदरस प्रोडक्शन हाऊस के बैनर के तले किया जा रहा है इस फिल्म के निर्माता दुर्गेश पाण्डेय, संतोष शर्मा, राजकुमार निषाद, रजनीकांत जायसवाल है निर्देशक संजय वत्सल है। डी ओ पी जग्गी पाजी है ।इस फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद है । इस फिल्म में मुख्य भूमिका में देशी स्टार समर सिंह, काजल पाण्डेय, मनोज टाईगर, कोमल झा ,विनीत विशाल, पप्पू यादव,कृष्णा सार्थी, आर जे चोखा,शीला यादव है ।पी आर ओ अरविंद मौर्या हैं। बाकी कुछ कलाकर और टीम का चयन प्रक्रिया चालू है और इस फिल्म की शूटिंग बहुत ही जल्द उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर विभिन्न रमणीय जगहों पर की जाएगी। और जैसे कि इस फिल्म का टाइटल “यू पी में दम बा” है इससे लग रहा है कि फिल्म एक्शन से भरपूर और पारिवारिक है। फिल्म के निर्देशक संजय वत्सल ने कई फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं । जिसमें से कई सारी फिल्में रिलीज हो चुकी है जिसे सिनेमा प्रेमियों बहुत प्यार दुलार दिया । निर्देशक संजय वत्सल हमेशा नई और अलग टाइप का कॉन्सेप्ट लेकर आते हैं जो दर्शकों के दिल में घर बना लेती हैं।

और पढ़े  UP- आरोपी कार से बजाते रहे दुस्साहस का डंका, वहशत का वीडियो वायरल, मौत हो गई और पुलिस बोली- हादसा हुआ
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…