रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता रजनीकांत, हनुमानगढ़ी के दर्शन कर निकले रामलला के दरबार

Spread the love

रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने अयोध्या पहुंचे फिल्म अभिनेता रजनीकांत, हनुमानगढ़ी के दर्शन कर निकले रामलला के दरबार

अयोध्या:

फिल्म अभिनेता रजनीकांत रविवार को अयोध्या पहुंचे। जहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया। यहां से वह रामलला के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए चले गए। उनके साथ उनकी पत्नी भी हैं।

रजनीकांत ने शनिवार की रात को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। रविवार सुबह उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की और उन्हें अपना दोस्त बताया।

रजनीकांत के आगमन पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास ने खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि हम सभी बहुत खुश हैं कि रजनीकांत अयोध्या आ रहे हैं।

अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अभिनेता रजनीकांत ने कहा कि मेरी अखिलेश यादव से नौ साल पहले मुंबई में एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी उसी दिन से हम दोस्त हैं, हमारी फोन पर भी बात होती है। पांच साल पहले जब मैं यहां एक शूट के लिए आया था लेकिन मेरी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई थी, अब वह यहां हैं तो मेरी उनसे मुलाकात हुई।

अखिलेश यादव ने भी उनसे मुलाकात पर ट्वीट कर कहा कि जब दिल मिलते हैं तो लोग गले मिलते हैं। मैसूर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई के दौरान पर्दे पर रजनीकांत जी को देखकर जितनी ख़ुशी होती थी वो आज भी बरकरार है। हम 9 साल पहले व्यक्तिगत रूप से मिले और तब से दोस्ती है। रजनीकांत ने सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तस्वीर को नमन किया और उन्हें श्रद्घांजलि अर्पित की।

और पढ़े  अयोध्या पुलिस ने बरामद किए 30.45 लाख के 203 मोबाइल फोन, एसपी सिटी ने दी जानकारी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *