अल्मोड़ा- चितई मंदिर के पास 2 कारों की भीषण टक्कर, एक गाड़ी 50 मीटर खाई में गिरी, दंपति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

 

 

ल्मोड़ा जिले के चितई मंदिर से करीब दो किमी आगे बाड़ेछीना मार्ग पर कालीधार बैंड के पास बड़ा हादसा होने से टल गया। दो कारों में जबरदस्त भिड़ंत होने के बाद एक कार 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। एसडीआरएफ पुलिस ने हादसे में गंभीर घायलों को मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करने के बाद अस्पताल भिजवाया।

सोमवार को करीब 11:25 बजे मारुति स्विफ्ट (यूके04 एई 0754) और मारुति (के-10 यूपी 32डीके6325) के बीच कलीधार बैंड के पास जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मारुति के-10 कार अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस और एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को सुरक्षित रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय पहुंचाया। हादसे में मोहन सिंह नेगी (58) और उनकी पत्नी राधिका नेगी (52) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों आ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

 

वाहन चलाते समय बरतें ये सावधानियां

– मोड़ों पर गति नियंत्रित रखें
– ओवरटेक केवल साफ-सुथरे और सुरक्षित स्थान पर करें
– मोबाइल फोन का उपयोग न करें
– वाहन के बीच पर्याप्त दूरी रखें
– वाहन की स्थिति की पूर्व जांच
– सीट बेल्ट अवश्य पहनें
– खराब मौसम में अतिरिक्त सावधानी
– थकान में वाहन न चलाएं

सड़क हादसे में घायल दोनों को अस्पताल पहुंचा दिया है। दोनों की स्थिति सामान्य है। सर्दियों में हादसे न हो इसके लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। -देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा

और पढ़े  टिहरी झील महोत्सव- मुख्यमंत्री धामी ने किया चार दिवसीय टिहरी झील महोत्सव का शुभारंभ, पर्यटन को मिलेगी नई ऊंचाई

Spread the love
  • Related Posts

    उत्तराखंड बजट सत्र 2026- राज्यपाल के संबोधन से शुरू हुआ बजट सत्र, कांग्रेस विधायकों ने किया वॉकआउट

    Spread the love

    Spread the love   आज से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू हो गया है।उत्तराखंड के राजनीतिक इतिहास में पहली बार सरकार राज्यपाल अभिभाषण…


    Spread the love

    हल्द्वानी: बनभूलपुरा में मारा छापा, 3 लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पकड़ा

    Spread the love

    Spread the love   पूर्ति विभाग ने हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में तीन लोगों को अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते रंगे हाथ पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ बनभूलपुरा थाने में…


    Spread the love