भीषण हादसा: ट्रक ने मारी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, तीन कांवड़ियों की मौके पर मौत

Spread the love

 

 

थुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के समीप जयपुर बरेली बाईपास पर भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़िये सवार थे। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक  अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

बीती रात लगभग तीन बजे रामघाट से डांक कांवड़ लेकर भरतपुर बयाना के गांव लहचोरा निवासी सोनू पुत्र मुन्ना लाल, भीम पुत्र होरीराम, भूपेंद्र पुत्र देवी सिंह, बबली पुत्र रामकिशन ट्रैक्टर-ट्रॉली से जयपुर बरेली बाईपास पर होकर जा रहे थे। बताया गया है कि मथुरा की ओर से एक सीमेंट से भरा ट्रक बरेली की ओर जा रहा था। अचानक चालक को झपकी लगने से ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।

 

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भीम, भूपेंद्र और बबली की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Spread the love
और पढ़े  खेत में मिला किसान का कंकाल-; खेत देखने निकले थे बृजलाल, पुलिस बोली- किसी जंगली जानवर ने बनाया शिकार
  • Related Posts

    एक दुल्हन को लेने आ गए दो दूल्हे- बैंक्वेट हॉल के बाहर हो गया माहौल तनावपूर्ण, पुलिस आई तब जाकर हुआ ये फैसला

    Spread the love

    Spread the love   यूपी के अमरोहा शहर में रविवार को एक शादी समारोह उस वक्त चर्चा का विषय बन गया, जब एक ही दुल्हन के लिए दो अलग-अलग बरातें…


    Spread the love

    UP- अधिवक्ता का कत्ल: इस विवाद में हुई अधिवक्ता राजीव की हत्या, मिलकर तैयार की स्क्रिप्ट

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के मिर्जापुर में पूर्व प्रधान व अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की शनिवार को दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के दूसरे आरोपी की पहचान लंका पहड़ी निवासी…


    Spread the love