भीषण हादसा: ट्रक ने मारी ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर, तीन कांवड़ियों की मौके पर मौत

 

 

मथुरा के थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव नगला सिरिया के समीप जयपुर बरेली बाईपास पर भीषण हादसा हो गया। यहां ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस ट्रैक्टर-ट्रॉली में कांवड़िये सवार थे। हादसे में तीन कांवड़ियों की मौत हो गई। एक  अन्य की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

बीती रात लगभग तीन बजे रामघाट से डांक कांवड़ लेकर भरतपुर बयाना के गांव लहचोरा निवासी सोनू पुत्र मुन्ना लाल, भीम पुत्र होरीराम, भूपेंद्र पुत्र देवी सिंह, बबली पुत्र रामकिशन ट्रैक्टर-ट्रॉली से जयपुर बरेली बाईपास पर होकर जा रहे थे। बताया गया है कि मथुरा की ओर से एक सीमेंट से भरा ट्रक बरेली की ओर जा रहा था। अचानक चालक को झपकी लगने से ट्रक रेलिंग तोड़ता हुआ ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराया।

 

हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। इस भीषण हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं भीम, भूपेंद्र और बबली की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

और पढ़े  UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 15 आईएएस अफसर इधर से उधर, जौनपुर-मऊ के सीडीओ समेत कई अधिकारियों के तबादले
  • Related Posts

    UP- एक और पति की हत्या: इलमा ने प्रेमी संग किया कत्ल, तालिब की ‘कातिल’ ने खुद कबूला, मेरठ कांड की कहानी

    मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में इलमा (27) ने पति तालिब (30) की प्रेमी अमन के साथ मिलकर 28 सितंबर को हत्या कर दी। इसके बाद इलमा…

    लखनऊ में बाढ़: CM ने किया हवाई दौरा, फैजुल्लागंज से नैमिष तटबंध बनाने की घोषणा, पीड़ित परिवारों से मिले

    राजधानी में बाढ़ से बचाव के लिए करीब 40 किलोमीटर लंबा फैजुल्लागंज से नैमिष तक तटबंध बनेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के…