आज भी संसद में हंगामे की आशंका,संसद के बजट सत्र का 10वां दिन, विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार

Spread the love

संसद के बजट सत्र का आज 10वां दिन है। लोकसभा से आठ सांसदों के निलंबन और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वक्तव्य को कथित तौर पर रोके जाने के मुद्दे पर सत्तापक्ष और विपक्षी दलों के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा में आज भी हंगामे के कारण कार्यवाही स्थगित किए जाने की आशंका है। राज्यसभा में हंगामे के बावजूद कामकाज जारी है।

 

आज संसद के बजट सत्र का 10वां दिन है। विपक्षी दलों और सरकार के बीच गतिरोध बरकरार है। लोकसभा स्पीकर के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव की तैयारियों के बीच पूर्व थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की किताब को लेकर प्रकाशक के बयान को लेकर आज भी सियासी बयानबाजी जारी रहने के आसार हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी का आरोप है कि लोकसभा में उन्हें बोलने नहीं दिया जा रहा है। सोमवार को हंगामे और नारेबाजी के बीच लोकसभा में संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि स्पीकर ओम बिरला के साथ मुलाकात के दौरान ऐसी कोई सहमति नहीं बनी जैसा राहुल दावा कर रहे हैं। हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को पूरे दिन के लिए स्थगित करना पड़ा था।

 

 

लोकसभा में विपक्षी सांसदों की तरफ से कार्यस्थगन प्रस्ताव

लोकसभा में विपक्षी सांसदों ने आज भी स्पीकर ओम बिरला को कार्यस्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस समेत कई अन्य दलों के सांसदों ने स्पीकर से अहम मुद्दे पर चर्चा कराने की अपील की है।

 

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद

लोकसभा में आज बजट 2026 पर चर्चा होने की उम्मीद है। 9 फरवरी की कार्यवाही के दौरान स्पीकर ओम बिरला ने सांसदों से सदन की कार्यवाही के संचालन में मदद करने की अपील की थी। हालांकि, पहले 11 बजे लोकसभा का प्रश्नकाल बाधित हुआ, फिर 12 बजे कार्यवाही शुरू होने पर भी गतिरोध बरकरार रहा। अंत में दोपहर करीब सवा दो बजे सदन की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई।

और पढ़े  दिल्ली: भजनों के सुरों ने राजधानी में बसाया वृंदावन, अनंत नाद में सैकड़ों लोग भक्ति के रंग में रंगे

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली में बीमारी के मामले बढ़कर 2,308 व इन्फ्लुएंजा ए+बी के 3,000 हो गए हैं। वहीं, गौतमबुद्ध नगर जिले में मंगलवार…


    Spread the love