16 साल की बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, 6 माह की गर्भवती होने पर पता चला

मंडावली थाना क्षेत्र के एक गांव में 16 साल की बेटी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता पांच-छह माह की गर्भवती है। जिसे पुलिस ने वन स्टॉप सेंटर भेज दिया है। आरोपी पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पिछले चार-पांच दिनों से यह मामला गांव में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

करीब तीन दिन पहले आरोपी के परिवार के एक युवक ने मंडावली पुलिस को खबर दी थी, इसके बाद पुलिस ने पीड़िता से शुरुआती पूछताछ करने के बाद वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। रविवार को वन स्टॉप सेंटर में पीड़िता की काउंसिलिंग की गई। पीड़िता ने बताया कि करीब पांच-छह महीने पहले रात में वह कमरे में अकेली सो रही थी। तभी पिता कमरे में आया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मुंह दबाए जाने के कारण शोर भी नहीं मचा सकी।
घटना के अगले दिन उसने मां को पूरी बात बताई, लेकिन पिता ने उसे ही झूठा ठहरा दिया। मां के बाद उसने चाची को भी जानकारी दी, लेकिन वहां भी पिता ने झूठ बोल दिया। दुष्कर्म के बाद पीड़िता गर्भवती हो गई। गर्भ की वजह से शारीरिक बदलाव हुए तो परिवार की महिलाओं को शक हुआ। पूरे परिवार और मोहल्ले में चर्चा होने लगी।
उधर एक ग्रामीण ने बताया कि चार दिन पहले परिवार के लोगों की इस मामले को लेकर पंचायत बैठी थी, जिसमें आरोपी से घटना के बारे में पूछा गया तो वह चुप रहा। जिस पर एक बुजुर्ग ने उठकर आरोपी को थप्पड़ जड़ दिए थे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। अब वन स्टॉप सेंटर पर तैनात विधिक स्वयं सेवक शिखा रानी ने पुलिस को तहरीर देकर पीड़िता के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ आकांक्षा गौतम ने बताया कि दुष्कर्म के मामले में पीड़िता के पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
और पढ़े  बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…