पिता बना हैवान : 5 साल तक बाप ने किया बेटी से दुष्कर्म, फिर मां के प्रेमी ने भी की दरिंदगी, अब गये जेल।

Spread the love

अगर पिता ही ‘हैवान’ बन जाए तो फिर बेटी कहां सुरक्षित रह सकती है? इस सवाल का जवाब हमारे पास हो न हो, लेकिन राजस्थान के कोटा में एक पिता ने रिश्तों मर्यादा को कलंकित कर बेटी का जीवन बर्बाद कर दिया। अब बेटी बालिका गृह में रहने के मजबूर है।  
दरअसल, कोटा में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ पांच साल तक दुष्कर्म किया। पिता की दरिंदगी से तंग आकर पीड़िता ने थाने में केस दर्ज कराया तो पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। लेकिन इससे पीड़िता की परेशानियां कम नहीं हुईं। पिता के जेल जाने के बाद पीड़िता की मां अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। इस दौरान उसने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बालिका गृह में रह रही एक पीड़िता ने काउंसलिंग के दौरान यह दर्दनाक सच्चाई बताई है।  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पांच साल पहले रतलाम के जावरा में रहने वाली नाबालिग के साथ उसके पिता ने कई बार दुष्कर्म किया। बार-बार मना करने के बाद भी आरोपी पिता नहीं माना तो पीड़िता ने परेशान होकर थाने में केस दर्ज कराया। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार किया, कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी अभी जेल में ही बंद है। आरोपी पिता के जेल जाने के बाद भी पीड़िता की परेशानी कम नहीं हुई।  

मां के प्रेमी ने किया दुष्कर्म, छोटा बेटी का साथ  
पिता के जेल जाने के बाद नाबालिग अपनी मां के साथ कोटा के किशोरपुरा इलाके में आकर रहने लगी। घर खर्च चलाने के लिए मां ने यहां एक किराने की दुकान खोल ली। इस दौरान मां के जाकिर नाम के व्यक्ति से प्रेम संबंध शुरू हो गए। इसके कुछ दिन बाद आरोपी जाकिर ने भी नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नाबालिग की मां करीब 20 दिन पहले उसे लेकर बाल कल्याण समिति की पास पहुंची। उसने कहा कि उसकी बेटी लड़कों से बात करती है, इसलिए इसे बालिका गृह में रखना है। ऐसे में उसे बालिका गृह में आश्रय दे दिया गया। 

और पढ़े  BJP ने जारी की सूची, चार राज्यों की पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान

काउंसलिंग में सामने आई हकीकत
बालिका गृह में रहने आई नाबालिग की बाल कल्याण समिति के सदस्यों ने काउंसलिंग की तो चौकाने वाला सच्चाई सामने आई। पीड़िता ने बताया कि मां उसके साथ मारपीट करती है। उसके प्रेमी के दुष्कर्म करने की बात मां को बताई तो वह बालिका गृह में छोड़कर चली गई। पीड़िता का बयान सामने आने के बाद किशोरपुरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  


Spread the love
  • Related Posts

    ट्रंप ने ईरान को भेजा 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव, इस बीच सैनिकों की तैनाती भी बढ़ा रहा अमेरिका

    Spread the love

    Spread the love   डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने ईरान को 15 सूत्रीय युद्धविराम प्रस्ताव पेश किया है। यह जानकारी एक ऐसे व्यक्ति ने दी, जिसे इसकी जानकारी है, लेकिन उसे…


    Spread the love

    पैन कार्ड के नए नियम:  1 अप्रैल से पैन कार्ड में बड़ा बदलाव, जानें क्या बदलने वाला है

    Spread the love

    Spread the loveकई ऐसे डॉक्यूमेंट हैं जिनको बनवाना जरूरी होता है, क्योंकि इनके न होने पर आपके कई काम अटक सकते हैं। इसमें एक डॉक्यूमेंट पैन कार्ड भी है। ये…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *