fashion designer – मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की मौत, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा.

मशहूर फैशन डिजाइनर प्रत्युषा गरिमेला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह बंजारा हिल्स में अपने आवास पर मृत पाई गईं। पुलिस ने जानकारी दी है कि डिजाइनर के बेडरूम से कार्बन मोनोऑक्साइड भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा संदिग्ध मौत की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

35 वर्षीय फैशन डिजाइनर प्रत्युषा बंजारा हिल्स थाना क्षेत्र के फिल्म नगर स्थित एक मकान में रहती थी। जानकारी के मुताबिक, जब शनिवार दोपहर जब उन्होंने सिक्योरिटी चेक का कोई जवाब नहीं दिया तो उनके गार्ड्स ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुई, जहां डिजाइनर का शव बाथरूम में पाया गया।

प्रत्युषा का खुद का फैशन लेबल ‘प्रत्युषा गरिमेला’ के नाम से कपड़ों का ब्रांड है। जिसका फ्लैगशिप स्टोर हैदराबाद, मुंबई में है। इसके अलावा डिजाइनर इंस्टाग्राम के जरिए भी अपने डिजाइन्स साझा करती थीं। इंस्टाग्राम पर साझा की गई तस्वीरों में उनके डिजाइन किए गए ज्यादातर आउटफिट भारतीय स्टाइल में होते हैं।

और पढ़े  UP- प्रदेश में मरीजों से खुलेआम चल रही है लूट, 74 रुपये का इंजेक्शन बिक रहा है 4980 में, जांच में खुलासा
  • Related Posts

    ट्रंप ने फिर किसे दी धमकी?: ब्रिटेन से अमेरिकी बमवर्षक हटाने पर बोले- हम जानते हैं कौन जिम्मेदार

    अमेरिका ने अज्ञात धमकियों के बाद यूके स्थित अपने सैन्य बेस से बॉम्बर विमानों को हटा लिया है। इस घटनाक्रम के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है।…

    बाब अल-मंदेब पर हूती विद्रोहियों को बड़ा झटका: सऊदी गठबंधन ने छीने कई अहम इलाके, क्या अमेरिका भी साथ आया?

    यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ लड़ रहे सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास कई अहम इलाकों पर फिर कब्जा कर लिया है। यमनी…