मोटाहल्दू:- शिक्षा के प्रति समर्पित सेवानिवृत्त शिक्षिका रीता बेलवाल को विदाई दी

 

 

 

राजकीय प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में एक समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त शिक्षिका रीता बेलवाल को विदाई दी गई इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शंकर जोशी ने सेवानिवृत शिक्षिका रीता बेलवाल को बुके और शाल उड़ाकर सम्मानित किया, इस मौके पर बोलते हुए बारी-बारी से सेवानिवृत्त शिक्षिका रीता बेलवाल के व्यवहार कुशलता और कर्तव्य निष्ठा की सराहना की वर्ष 2005 में प्राथमिक विद्यालय मोटाहल्दू में बतौर शिक्षिका योगदान देते आ रही शिक्षिका रीता बेलवाल ने वर्ष 2025 फरवरी तक लगभग 20 वर्ष की सेवा शिक्षिका के रूप में दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान शंकर जोशी वह अन्य वक्ताओं ने कहा कि शिक्षिका रीता बेलवाल एक शांत स्वभाव की सुलझी हुई शिक्षिका के रूप में उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया अपने करीब 20 वर्ष के कार्यकाल में हमेशा शिक्षा के प्रति समर्पित रही, अंत में शिक्षिका रीता बेलवाल ने सभी आए हुए मेहमानों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक मंत्री मदन बर्थवाल, हरेंद्र सम्मल, हेमलता नेगी, विक्की पाठक, हेमा पंत, अनुपमा बमेठा, सुमन बिष्ट, रेखा मनराल, दीपा उप्रेती, पुष्पा मेहता, पार्वती देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

 

और पढ़े  उत्तराखंड: अगले महीने राहुल पिथौरागढ़, प्रियंका पौड़ी में करेंगी जनसभा, 1 नवंबर को बैठक में तय होगी तिथि
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…