चर्चित साैरभ हत्याकांड: अपडेट- 14 दिन और बढ़ाई गई साहिल और मुस्कान की न्यायिक हिरासत, एक-दूजे को देख हुए भावुक

Spread the love

 

मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल की आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेशी कराई गई। दोनों हत्यारोपियों को 14-14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। जेल जाने के बाद दोनों आरोपियों की यह पहली पेशी हुई। आज पेशी के दाैरान उनकी न्यायिक हिरासत को और बढ़ाया है।

दोनों ही आरोपियों की जेल के भीतर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी कराई गई। एक ही कमरे में दोनों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के द्वारा पेशी हुई। दोनों ही आरोपी 14 दिन बाद दोनों एक-दूजे से मिले और एक-दूसरे को देखा।

बताया गया कि दोनों आरोपी एक-दूसरे को देखकर भावुक हो गए। बताया गया कि दोनों ही लगभग दो मिनट तक साथ रहे। हालांकि इस दाैरान दोनों की आपस में दोनों के बीच कोई बात नहीं हुई।

बता दें कि मुस्कान और साहिल सौरभ हत्याकांड के आरोपी हैं। मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर लंदन से लाैटे पति साैरभ की हत्या की। शव के टुकड़े कर एक नीले ड्रम में भरकर उसे सीमेंट से चिन दिया था। इसके बाद दोनों आरोपी ट्रिप पर हिमाचल चले गए। बताया गया कि अब अगली पेशी 15 अप्रैल को होगी।

जेल अधीक्षक डाॅ विरेश राज शर्मा के अनुसार मुस्कान अपनी बेटी पीहू और परिवार से मिलने की बात कही है। वहीं, दूसरी ओर इस मामले की चार्जशीट भी तैयार हो गई है, जो जल्द दाखिल की जाएगी होगी। बताया जा रहा है कि मुस्कान ने अन्य महिलाओं के साथ जेल के अंदर धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही है, उसने सुंदरकांड का पाठ भी किया। वह सिलाई व कढ़ाई का कार्य सीख रही है जबकि साहिल ने बागबानी में रुचि दिखाई है।

और पढ़े  प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ा अपडेट, इस महीने का बिल आठ प्रतिशत कम आएगा, जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    UP- वाराणसी बनेगा प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल, 200 करोड़ खर्च होंगे, बढ़ेगा व्यापार-रोजगार

    Spread the love

    Spread the love वाराणसी में प्रदेश का पहला अंतरराष्ट्रीय क्रूज टर्मिनल बनाया जाएगा। आईडब्ल्यूएआई की ओर से निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम सामनेघाट में 2 एकड़ जमीन उपलब्ध कराएगा। इस…


    Spread the love

    UP- टीईटी पास अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी, CM योगी ने बताया कब होगी शिक्षक भर्ती, जल्द आएगा विज्ञापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) 2026 में सफल अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवरिया के…


    Spread the love