अयोध्या: ‘धूप से बचाव की तैयारी के साथ आएं राम नगरी’, राम मंदिर ट्रस्ट की श्रद्धालुओं से अपील

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने रामनवमी मेला में आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं से स्वास्थ्य रक्षा के कुछ उपायों के साथ अयोध्या आने का निवेदन किया है। ट्रस्ट के महामंत्री ने निवेदन कर कहा कि आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं से अपेक्षा है कि वह सिर को धूप से बचाने का उपाय (टोपी, पगड़ी, गमछा आदि) लेकर बाहर निकलें।

उन्होंने कहा कि नींबू, चीनी, नमक अथवा ओआरएस घोल, गिलास को साथ रखें तो अति उत्तम है। जौ के सत्तू की व्यवस्था हो सके तो लू से तो बचाव होगा ही पेट पर भी संकट नहीं आएगा।

उल्लेखनीय है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और प्रशासन की ओर से पेयजल समेत सभी नागरिक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है लेकिन अयोध्या धाम तक पहुंचने के रास्ते में भी कोई असुविधा न हो व अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आने पर भी सब ठीक रहें, इसके निमित्त ट्रस्ट महामंत्री का निवेदन निश्चित ही महत्वपूर्ण है।

 

और पढ़े  सहारनपुर- भीषण सड़क हादसा: मेरठ के श्रद्धालुओं की पदयात्रा पर कहर, कैंटर की टक्कर से चार की मौत, 15 घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- बड़ी देवकाली माता मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, जय माता दी के जयकारों से गूंज उठी रामनगरी अयोध्या

      रामनगरी अयोध्या में शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व का शुभारंभ हो गया है। नवरात्रि के पहले दिन सुबह से ही देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को…

    UP फतह के लिए भाजपा का गुजरात फॉर्मूला: नौ रिपीट रणनीति, 100 से अधिक विधायकों का पत्ता होगा साफ

    उत्तरप्रदेश में एंटी इंकम्बेंसी को मात देकर जीत की हैट्रिक लगाने के लिए भाजपा ने टिकट वितरण के मामले में सफल गुजरात फार्मूला अपनाने के संकेत दिए हैं। पार्टी ने…