हल्द्वानी- डाक विभाग में नौकरी के लिए लगा दी फर्जी मार्कशीट,युवती को मिली देवलचौड़ में तैनात, ऐसे खुला राज 

Spread the love

 

 

ल्द्वानी में डाक विभाग में हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी पाने का एक और मामला सामने आया हैं। पिछले वर्ष हुई ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) की भर्ती में लालकुआं की युवती चयनित हुई थी। युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी होने की आशंका होने के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगा दी थी। संबंधित बोर्ड से जानकारी लेने पर मामले का खुलासा हुआ।

वर्ष 2024 जून में हुई ग्रामीण डाक सेवक की भर्ती में लालकुआं की एक युवती का चयन देवलचौड़ के शाखा डाकघर में ब्रांच पोस्टमास्टर पद पर हुआ था। इसे नवंबर में ड्यूटी ज्वाइंन करनी थी। डाक विभाग ने जब दस्तावेजों की जांच की तो युवती की हाईस्कूल की मार्कशीट डीजी लॉकर में दिखाई नहीं दी। मार्कशीट फर्जी होने की आशंका के चलते विभाग ने नियुक्ति पर रोक लगाई थी। युवती ने बिहार ओपन बोर्ड की मार्कशीट लगाई थी। इस पर विभाग ने संबंधित बोर्ड को मार्कशीट जांचने के लिए भेजी। कुछ समय पूर्व विभाग को जांच रिपोर्ट मिली, जिसमें मॉर्कशीट फर्जी पाई गई। इस पर डाक विभाग ने चयनित अभ्यर्थी को अयोग्य घोषित कर दिया।

सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश पांडे ने बताया कि फर्जी प्रमाणपत्र की आशंका के चलते नियुक्ति पर रोक लगाई थी। कुछ दिन पूर्व बोर्ड से मिली रिपोर्ट के बाद मार्कशीट फर्जी मिली। युवती के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।

Spread the love
और पढ़े  देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार
  • Related Posts

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    देहरादून: 10 साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न में 65 साल का आटा चक्की संचालक गिरफ्तार, मां ने की थी शिकायत

    Spread the love

    Spread the love     सहसपुर कोतवाली क्षेत्र में 65 वर्षीय आटा चक्की (घराट) संचालक को 10 वर्ष की बच्ची से यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार किया गया है। शिकायत के…


    Spread the love