गुजरात : भरुच में 1 केमिकल फैक्ट्री में हुआ जबर्दस्त धमाका,6 मजदूरों की मौत।।

गुजरात के भरुच जिले में सोमवार तड़के एक केमिकल फैक्टरी में हुए शक्तिशाली विस्फोट से छह श्रमिकों की मौत हो गई। यह फैक्टरी दाहेज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है। यह अहमदाबाद से 235 किलोमीटर दूर है। 
भरुच की पुलिस अधीक्षक लीना पाटिल ने बताया कि मारे गए छहों श्रमिक एक रिएक्टर के पास काम कर रहे थे। इसमें तड़के करीब तीन बजे सॉल्वेंट संयंत्र में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद संयंत्र में आग लग गई। तत्काल मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।  हादसे में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। 
भरूच में पहले भी ऐसे हादसे होते रहे हैं। 23 फरवरी 2021 को ऐसे ही एक हादसे में 24 श्रमिक घायल हो गए थे। पंचमहल की एक कंपनी में सितंबर 2021 में हुए धमाके में पांच लोगों की मौत हो गई थी। 

और पढ़े  लोकतंत्र के लिए बड़ा खतरा बनता जा रहा सोशल मीडिया?: दुनियाभर में 35% लोगों की राय, प्यू का 37 देशों में सर्वे
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…