उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 21 नवंबर को मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 21 नवंबर को मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
मुख्य लिखित परीक्षा 6 दिसंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 तक उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की परीक्षा शिफ्ट/समय, रिपोर्टिंग समय, उनके परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, और परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, उनकी श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस), लिंग, तथा उनके आवेदन या रोल नंबर सहित सभी व्यक्तिगत विवरण दर्ज होते हैं। साथ ही, उम्मीदवार की पहचान सत्यापित करने के लिए एडमिट कार्ड पर उनका फोटो और हस्ताक्षर भी प्रदर्शित रहते हैं, जिन्हें परीक्षा दिवस पर मूल दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2025 (स्पष्ट फोटो सहित प्रिंटेड कॉपी) होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को अपनी पहचान के लिए एक वैध फोटो पहचान प्रमाण जैसे – आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट में से कोई एक साथ रखना होगा।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की दो तस्वीरें (आवेदन में अपलोड की गई तस्वीरों के समान) तथा परीक्षा में उपयोग के लिए साधारण नीला या काला बॉलपॉइंट पेन भी साथ लाना अनिवार्य होगा।
पटेलनगर क्षेत्र में महिला से मारपीट और उत्पीड़न के साथ तीन तलाक देने के आरोप में पुलिस ने उसके पति फरमान को गिरफ्तार किया है। महिला ने पुलिस को तहरीर…
दोस्तों के साथ गोवा जाने के लिए निकले 35 वर्षीय दीपक नैथवाल की रेलवे पटरी पर लहूलुहान लाश मिलने से सनसनी फैल गई। ट्रेन की चपेट में आने से मौत…
© 2026, New Bharat News
Website Developed & Maintained by News Portal Hub
All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

