Exam: उत्तराखंड अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी, 6 दिसंबर से होंगे एग्जाम

Spread the love

त्तराखंड लोक सेवा आयोग ने 21 नवंबर को मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इस भर्ती के लिए पहले ही आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवार अपनी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट psc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

 

छह दिसंबर से होंगे एग्जाम

मुख्य लिखित परीक्षा 6 दिसंबर 2025 से 9 दिसंबर 2025 तक उत्तराखंड के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। उम्मीदवारों की परीक्षा शिफ्ट/समय, रिपोर्टिंग समय, उनके परीक्षा केंद्र का नाम व पूरा पता, और परीक्षा केंद्र कोड की जानकारी एडमिट कार्ड में उपलब्ध है, जिसे आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रवेश पत्र पर उल्लिखित विवरण

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि, उनकी श्रेणी (सामान्य/ओबीसी/एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस), लिंग, तथा उनके आवेदन या रोल नंबर सहित सभी व्यक्तिगत विवरण दर्ज होते हैं। साथ ही, उम्मीदवार की पहचान सत्यापित करने के लिए एडमिट कार्ड पर उनका फोटो और हस्ताक्षर भी प्रदर्शित रहते हैं, जिन्हें परीक्षा दिवस पर मूल दस्तावेजों से मिलान किया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज

परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए उम्मीदवार के पास यूकेपीएससी अपर पीसीएस मुख्य परीक्षा प्रवेश पत्र 2025 (स्पष्ट फोटो सहित प्रिंटेड कॉपी) होना आवश्यक है। इसके साथ ही उम्मीदवार को अपनी पहचान के लिए एक वैध फोटो पहचान प्रमाण जैसे – आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड या पासपोर्ट में से कोई एक साथ रखना होगा।

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को हाल ही में खींची गई पासपोर्ट आकार की दो तस्वीरें (आवेदन में अपलोड की गई तस्वीरों के समान) तथा परीक्षा में उपयोग के लिए साधारण नीला या काला बॉलपॉइंट पेन भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

और पढ़े  लालकुआं पुलिस ने कृपाल सिंह उर्फ सोनू को गुंडा एक्ट में 6 माह के लिए किया नैनीताल जिले से बाहर।।

UKPSC Upper PCS Mains Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

  • सबसे पहले UKPSC की आधिकारिक वेबसाइट ukpsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर मौजूद Admit Card या Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
  • वहां से Upper PCS Mains Admit Card 2025 लिंक चुनें।
  • अब आपको अपना Registration Number, Date of Birth और Captcha Code भरना होगा।
  • जानकारी भरने के बाद Submit/Login बटन दबाएं।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, इसे डाउनलोड करें।
  • अंत में एडमिट कार्ड का एक प्रिंट निकालकर अपने पास रख लें।

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून- विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों का थानो में धरना-प्रदर्शन, निर्माण के एक हिस्सा सील

    Spread the love

    Spread the love     जौलीग्रांट थानो क्षेत्र के एक विवादित धार्मिक स्थल को लेकर हिंदू संगठनों द्वारा थानों में जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया गया। हिंदू संगठनों का आरोप है…


    Spread the love

    देहरादून- होली को लेकर दून पुलिस तैयार, एसएसपी की चेतावनी,; हुड़दंग किया तो रात कटेगी हवालात में

    Spread the love

    Spread the love     होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने…


    Spread the love