एनकाउंटर: पुलिस ने किया अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर,शूटर गुलाम भी मारा गया।

Spread the love

एनकाउंटर: पुलिस ने किया अतीक के बेटे असद का एनकाउंटर,शूटर गुलाम भी मारा गया।

उमेश पाल हत्याकांड में डेढ़ महीने से फरार चल रहा माफिया अतीक अहमद का बेटा असद गुरुवार (13 अप्रैल) को झांसी में यूपी एसटीएफ द्वारा मुठभेड़ में मारा गया है। उसके साथ ही शूटर गुलाम भी मारा गया है। गौरतलब है कि दोनों ने दिल्ली में भी कई दिनों तक पनाह ली थी। उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद व शूटर गुलाम को दिल्ली में एनकाउंटर होने का डर सताता रहा था। यही वजह थी कि असद अहमद हमेशा तीन से चार हथियारों के साथ रहता था।
सोते समय भी वह हथियार अपने पास रखता था।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के सूत्रों की माने तो असद अहमद गुलाम के साथ हथियार समेत फरार हुआ था। दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आने से असद मामूली फासले से बच गया। स्पेशल सेल की टीम दो दिन बाद संगम विहार पहुंची थी। इससे पहले असद गुलाम के साथ फरार हो गया था।

स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि माफिया डॉन अतीक अहमद के पूर्व ड्राइवर शफीक ने असद के दिल्ली ठहरने की व्यवस्था की थी। उसने असद को अपने जानकार जीशान, खालिद व जावेद के पास दिल्ली भेजा था। बताया जा रहा है कि ये लोग यूपी से बस से दिल्ली पहुंचे थे।

बस अड्डे से ये ऑटो से संगम विहार गए थे। इन मददगारों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने शफीक के कहने पर असद को अपने घर में पनाह दी थी। असद तीनों के घर में रूका था और दो दिन बाद घर बदल लेता था। संगम विहार में रहने के दौरान किसी पड़ोसी ने आरोपियों को पहचाना नहीं था।

और पढ़े  प्रदेश में नए गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा की शुरुआत, पायलट प्रोजेक्ट के तहत 19 जिलों में भेजे जाएंगे

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ी वारदात- कचहरी परिसर में वकील ने चचेरे भाई के सीने में गोली मारी, हालत नाजुक

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी में सोमवार की सुबह कचहरी परिसर में गोली चलने से दहशत फैल गई। आपसी विवाद के दौरान एक वकील ने अपने चचेरे भाई को गोली मार…


    Spread the love

    यूपी- राज्य में पंचायत चुनाव टलना लगभग तय,अब विधानसभा चुनाव के बाद ही शुरू होगी प्रक्रिया, 26 मई तक है कार्यकाल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में अब निर्धारित समय पर नई पंचायतों का गठन संभव नहीं रह गया है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद होंगे। इसकी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *