उत्तर प्रदेश एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में एक लाख रुपये का इनामी वांछित बदमाश सिराज मारा गया। मुठभेड़ गंगोह क्षेत्र के गांव सलारपुरा के पास रविवार सुबह लगभग छह बजे हुई। यूपी एसटीएफ को बदमाश के इलाके में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी।
जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद में हुए चर्चित हत्याकांड में फरार चल रहे सिराज की तलाश में उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स लंबे समय से लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ टीम ने गंगोह क्षेत्र में संदिग्ध की मौजूदगी की पुष्टि की और उसे चारों ओर से घेर लिया। बदमाश बाइक पर था।







