जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के छात्रू (कलाबन) क्षेत्र के जंगलों में बुधवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई।
सेना की व्हाइट नाइट कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया गया। सुबह के शुरुआती घंटों में जब सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया, तो आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में सेना ने भी गोलियां चलाईं।









