Encounter: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली मारे जाने की खबर

Spread the love

 

 

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में एक बड़ी मुठभेड़ चल रही। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने व मौके से स्वचालित हथियार बरामद होने की खबर है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नेशनल पार्क के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन शुरु किया था। सुरक्षाबलो की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है।

 

वहीं, मौके से दो एके 47 रायफल के बरामद होने की खबर है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है, उस इलाके में कुछ बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  मुठभेड़ में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा मारा गया है। दिलिप बेड़जा के साथ एक अन्य नक्सली का शव बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर नक्सलियों का बड़ा चेहरा पापाराव की मौजूदगी की भी खबर है। पूरे इलाको को सुरक्षाबलों ने घेर रहा है, ऑपरेशन अभी जारी है और रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।


Spread the love
और पढ़े  अमित जोगी को HC से झटका, जग्गी हत्याकांड में आया फैसला, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर
  • Related Posts

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    अमित जोगी को HC से झटका, जग्गी हत्याकांड में आया फैसला, 3 सप्ताह में करना होगा सरेंडर

    Spread the love

    Spread the loveछत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से पूर्व सीएम अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को बड़ा झटका लगा है। जग्गी हत्याकांड मामले में कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए अमित जोगी को…


    Spread the love