Encounter: बीजापुर में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़, 2 नक्सली मारे जाने की खबर

 

 

बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में एक बड़ी मुठभेड़ चल रही। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने व मौके से स्वचालित हथियार बरामद होने की खबर है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के नेशनल पार्क के घने जंगलों में आज सुबह से सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। इस इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर ऑपरेशन शुरु किया था। सुरक्षाबलो की संयुक्त टीम द्वारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। इसी बीच जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो नक्सलियों के मारे जाने की खबर आ रही है।

 

वहीं, मौके से दो एके 47 रायफल के बरामद होने की खबर है। वहीं, दूसरी ओर बताया जा रहा है कि जिस इलाके में यह मुठभेड़ चल रही है, उस इलाके में कुछ बड़े नक्सली लीडरों की मौजूदगी की सूचना है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक,  मुठभेड़ में नक्सलियों की नेशनल पार्क एरिया कमेटी का चीफ दिलिप बेड़जा मारा गया है। दिलिप बेड़जा के साथ एक अन्य नक्सली का शव बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल पर नक्सलियों का बड़ा चेहरा पापाराव की मौजूदगी की भी खबर है। पूरे इलाको को सुरक्षाबलों ने घेर रहा है, ऑपरेशन अभी जारी है और रुक-रुककर फायरिंग हो रही है।

और पढ़े  सुखदेव भगत के इस बयान पर भड़के विकास मरकाम, बोले- आदिवासी समाज की संवैधानिक मांग का न उड़ाएं माखौल
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़: आस्था और लोक संस्कृति का संगम है महादेवघाट का ऐतिहासिक पुन्नी मेला, रामायण काल से जुड़ी है मान्यता

    छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक ऐतिहासिक पुन्नी मेला राजधानी रायपुर के महादेव घाट में एक बार फिर अपनी भव्यता बिखेरने को तैयार है।…

    रायपुर / छत्तीसगढ़- स्वस्थ शरीर और सशक्त मन ही वर्दी की असली ताकत” — डीजी प्रशिक्षण जी.पी. सिंह

    पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना में लगभग 500 महिला आरक्षक प्रशिक्षुओं के लिए मेटा क्लिनिक द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 22 नवम्बर 2026 पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय (पीटीएस) माना, रायपुर में आज…