4 अगस्त को देहरादून में जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

Spread the love

4 अगस्त को देहरादून में जुटेंगी देश की नामचीन हस्तियां, उत्तराखंड के विकास पर होगा मंथन

वैचारिक संगम संवाद चार अगस्त को देहरादून में होने जा रहा है। इसमें उत्तराखंड के विकास पर मंथन के लिए विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जन शामिल होंगे। संवाद के दौरान देश की जानी मानी शख्सियतों, नीति नियंताओं, विचारकों व विशेषज्ञों के विचार जानने और रूबरू होने का मौका मिलेगा।

रविवार को सुबह 9:00 बजे आईएसबीटी के निकट हरिद्वार बाईपास स्थित होटल सरोवर प्रीमियर में संवाद का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी जी महाराज करेंगे। दिनभर चलने वाले कार्यक्रम में राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अलग-अलग सत्र होंगे।

खेल जगत से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी जहां प्रदेश में खेलों के भविष्य की संभावनाओं पर बातचीत करेंगे तो फिल्म अभिनेता जॉन अब्राहम भी फिल्म क्षेत्र की संभावनाओं पर अपने विचार रखेंगे।

इस्कॉन के सेलिबिट्री प्रवचनकर्ता अमोघ लीला दास भागदौड़ भरी जिंदगी में मन की शांति के सूत्र बताएंगे। अगर आप भी इस कार्यक्रम में शामिल होना चाहते हैं तो हमारे नंबर 9456546277 पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यक्रम का विवरण
चार अगस्त, सुबह 8:30 बजे से पंजीकरण
कार्यक्रम स्थल : होटल सरोवर प्रीमियर, हरिद्वार बाईपास रोड, निकट आईएसबीटी, देहरादून


Spread the love
और पढ़े  हल्द्वानी: पुष्पा से अब बने धुरंधर-: सिनेमा के हिट फॉर्मूले से उत्तराखंड की सियासत साध गए रक्षा मंत्री  राजनाथ, दिया संकेत
  • Related Posts

    देहरादून- सामूहिक कन्या पूजन में पहुंचे CM, बोले-बेटियों के प्रति हमारे समर्पण, भावनाओं को दर्शाता है पर्व

    Spread the love

    Spread the loveसीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून प्रेमनगर में आयोजित सामूहिक कन्या पूजन में हिस्सा लिया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा यह एक अद्भुत ‘पूजन’ कार्यक्रम है। इसमें…


    Spread the love

    देहरादून- गैस संकट, 17 हजार लोगों ने की बुकिंग, 15 हजार को बांटी गई गैस

    Spread the love

    Spread the love     देहरादून जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयासों के बावजूद स्थिति सामान्य नहीं हो पा रही है। सोमवार को लगभग 15,020 घरेलू और 512…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *