एलन मस्क ने ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट से मांगा 134 अरब डॉलर का हर्जाना,लगाया धोखाधड़ी का आरोप

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट के खिलाफ अपनी कानूनी लड़ाई तेज कर दी है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, मस्क ने इन कंपनियों से 79 अरब डॉलर (लगभग 6.5 लाख करोड़ रुपये) से लेकर 134 अरब डॉलर (लगभग 11 लाख करोड़ रुपये) तक के जुर्माने की मांग की है। मस्क का आरोप है कि चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई ने अपने गैर-लाभकारी उद्देश्यों को छोड़कर और माइक्रोसॉफ्ट के साथ साझेदारी करके उनके साथ धोखाधड़ी की है।

 

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क के वकीलों ने शुक्रवार को कोर्ट में दाखिल एक याचिका में जुर्माने का ब्योरा दिया। यह कदम तब उठाया गया जब एक संघीय न्यायाधीश ने ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट की उस अपील को खारिज कर दिया। जिसमें उन्होंने अप्रैल के अंत में होने वाली सुनवाई को रोकने की कोशिश की थी।

मस्क को हर्जाना क्यों चाहिए?

याचिका में वित्तीय अर्थशास्त्री विशेषज्ञ गवाह, सी पॉल वजन के जरिए की गई गणनाओं का हवाला दिया गया है। इसमें तर्क दिया गया है कि मस्क ओपनएआई के मौजूदा 500 अरब डॉलर के मूल्यांकन के एक हिस्से के हकदार हैं। मस्क का कहना है कि 2015 में कंपनी की सह-स्थापना करते समय उन्होंने जो 38 मिलियन डॉलर का निवेश किया था, उसके आधार पर उन्हें यह हर्जाना मिलना चाहिए।

मस्क के वकील ने क्या कहा?

मस्क के वकील स्टीवन मोलो ने फाइलिंग में कहा, “जिस तरह एक स्टार्टअप में शुरुआती निवेशक अपने मूल निवेश से कई गुना ज्यादा लाभ कमाता है, उसी तरह ओपनएआई और माइक्रोसॉफ्ट ने जो गलत तरीके से लाभ कमाया है और जिसे अब मिस्टर मस्क वापस पाने के हकदार हैं- वह मस्क के शुरुआती योगदान से कहीं ज्यादा बड़ा है।”

ओपनएआई ने क्या जवाब दिया?

ओपनएआई की प्रतिक्रिया मस्क के इन दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए ओपनएआई ने एक बयान जारी कर कहा, “मिस्टर मस्क का मुकदमा आधारहीन है और यह उनके उत्पीड़न के अभियान का हिस्सा है। हम अदालत में इसे साबित करने के लिए तैयार हैं…यह नवीनतम मांग पूरी तरह से इस उत्पीड़न अभियान को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है।” कंपनी ने निवेशकों को यह भी चेतावनी दी है कि कानूनी लड़ाई आगे बढ़ने पर मस्क और भी चौंकाने वाले दावे कर सकते हैं।

और पढ़े  मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: 'पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान'

मस्क और ओपनएआई का पुराना रिश्ता

एलन मस्क 2018 में ओपनएआई के बोर्ड से अलग हो गए थे। 2022 के अंत में चैटजीपीटी के लॉन्च होने के बाद से वह कंपनी के आलोचक बन गए हैं। इसके बाद, मस्क ने अपना खुद का एआई स्टार्टअप ‘xAI’ शुरू किया, जो ‘ग्रोक’ चैटबॉट का निर्माता है।

  • Related Posts

    जियो आईपीओ का आज तीसरा दिन- देश के सबसे बड़े पब्लिक ऑफर को तीसरे दिन कितना सब्सक्रिप्शन? जानिए रिटेल निवेशक कितने आए

    रिलायंस इंडस्ट्रीज की डिजिटल और दूरसंचार इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,213 करोड़ के आईपीओ के लिए पहले और दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन भी निवेशकों का उत्साह जारी है।…

    यूएन: ‘जो अपने अल्पसंख्यकों को सुरक्षा नहीं दे सकता, वो भारत को लेक्चर न दे।’ भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा

    धार्मिक अल्पसंख्यकों संग बर्ताव को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की तीखी आलोचना की। भारत ने आरोप लगाए कि पाकिस्तान अपने देश के कमजोर समुदायों की रक्षा करने…