दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में दी जमानत

दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को कोर्ट ने दिल्ली वक्फ बोर्ड मामले में दी जमानत

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली राऊज एवेन्यू कोर्ट ने अमानतुल्ला खान को उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की शिकायत पर दर्ज मामले में जमानत दे दी। अदालत ने उन्हें 15,000 रुपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि पर जमानत दे दी है। जमानत मिलने के बाद आप विधायक अमानतुल्लाह खान पार्टी कार्यालय पहुंचे।

दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वह आरोपी हैं। आज राऊज एवेन्यू कोर्ट में उनकी पेशी थी। ईडी ने हाल ही में दिल्ली वक्फ बोर्ड में नियुक्ति और उनकी संपत्तियों को पट्टे पर देने में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले में एजेंसी के सामने पेश नहीं होने और जांच में शामिल नहीं होने के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

ईडी ने की थी पूछताछ
हाल ही में ईडी ने अमानतुल्लाह खान से पूछताछ की थी। आप विधायक 18 अप्रैल की सुबह 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंचे। जहां दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में उनसे पूछताछ की गई। उस वक्त यह भी खबर आई थी कि ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पूछताछ के बाद उन्हें जाने दिया गया था।

और पढ़े  वारदात और गैंगवार: जिम ट्रेनर पर गोलियां बरसाने के लिए चोरी की बाइक का इस्तेमाल, खुल रही हैं रंजिश की कड़ियां
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…