दिल्ली:- टुडे इंटरनेशनल होटल में 70 से ज्यादा पाकिस्तानियों के रुके होने की सूचना, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात।

दिल्ली:- टुडे इंटरनेशनल होटल में 70 से ज्यादा पाकिस्तानियों के रुके होने की सूचना, पैरामिलिट्री फोर्स तैनात।

दिल्ली पुलिस समेत भारत की सुरक्षा एजेंसी में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। पूरे होटल के सामने व चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है।

दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को शुरुआती जांच के बाद पता लगा कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही है। इसके बाद सूचना मिली थी कि टुडे इंटरनेशनल होटल में पाकिस्तानी काफी मात्रा में पाकिस्तानी ठहरे हुए हैं।

भारी संख्या में होटल में पाकिस्तानी नागरिकों के रुके होने से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इतनी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक होटल में ठहरे हुए हैं, क्या यह पाकिस्तानी अवैध रूप से आए हैं। दिल्ली पुलिस के तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त एम हर्षवर्धन का कहना है कि यह पाकिस्तानी डेलिगेशन है, जो निजामुद्दीन दरगाह के लिए आया हुआ है। इसके बावजूद कई सवाल खड़े हो रहे हैं कि जब यह डेलिगेशन आया है तो दिल्ली पुलिस के पास इसकी पहले से जानकारी होगी, फिर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात क्यों किया गया है और सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर क्यों पहुंचे हैं।

और पढ़े  2026 डूसू चुनाव- सू चुनाव के लिए मतदान जारी, कड़ी सुरक्षा,डेढ़ लाख छात्र कर रहे मतदान
  • Related Posts

    आपसी कलह और बगावत: डूसू चुनाव में एनएसयूआई का स्कोर जीरो पर सिमटा, दीपांशु ने बिगाड़ा गणित, किसे कितने मत मिले

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। वर्ष 2025 के चुनाव परिणाम को दोहराते हुए एबीवीपी ने चार…

    दिल्ली: यू-ट्यूबर ने सिलिंडर ब्लास्ट कर खुद की जान ली, पुलिस कह रही थी लगी है आग… बाद में सनसनीखेज खुलासा

    पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर इलाके में एक बुजुर्ग यू-ट्यूबर (64 वर्षीय) विजय कुमार ने व्हाट्सएप पर अपना सुसाइड नोट पोस्ट कर घर में आग लगा ली। धमाके के साथ…