दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ईडी के समन का जवाब, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया मास्टरमाइंड

दिल्ली: मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिया ईडी के समन का जवाब, भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने बताया मास्टरमाइंड

दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाला मामले में ईडी की ओर से जारी किए गए समन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ये समन राजनीति से प्रेरित है। इसे ईडी को वापस लेना चाहिए।
साथ ही कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है। मैं हर कानूनी समन मानने को तैयार हूं। ये समन भी पिछले समन की तरह गैर कानूनी है। मैंने अपना जीवन ईमानदारी और पारदर्शिता से जिया है।

वहीं दूसरी तरफ भाजाप प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस वार्ता की। भाजपा ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड बताया है। संबित पात्रा ने कहा कि इन्होंने मनीष सिसोदिया को सूली पर चढ़ाया। ये जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। लेकिन कानून के हाथ बहुत लंबे बोते हैं। जेल में सारे आसन की सुविधा है।

और पढ़े  चुनाव आयोग में विवाद पर विराम: फिर से हुआ कार्यों का आवंटन, आयुक्तों की आपत्ति के बाद पुरानी व्यवस्था बहाल
  • Related Posts

    दिल्ली: करोल बाग के गफ्फार मार्केट की दुकान में लगी आग, बुझाने के लिए दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

    मध्य दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट स्थित ‘चेन वाली गली’ के 13 ब्लॉक में, पुरी प्लाजा की एक दुकान में आग लग गई है। आग पर काबू पाने…

    संकट: दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’, आज सुबह आईटीओ और फिरोज शाह कोटला रोड के आसपास का एक्यूआई 420 दर्ज

    दिवाली के कई रोज पहले से दिल्ली की हवा ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। आज सुबह भी ऐसा ही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार…