दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल आज नहीं होंगे ईडी (ED) के समक्ष पेश,10 दिन के लिए विपश्यना के लिए निकले।

Spread the love

दिल्ली: मुख्यमंत्री केजरीवाल आज नहीं होंगे ईडी (ED) के समक्ष पेश,10 दिन के लिए विपश्यना के लिए निकले।

आम आदमी पार्टी के प्रमुख व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे। वह कल से 10 दिन विपश्यना के लिए चले गए हैं। हालांकि, यह जानकारी नहीं दी गई है कि वह विपश्यना के लिए किस शहर में गए हैं। उन्हें विपश्यना पर मंगलवार को जाना था, लेकिन इंडिया गठबंधन की बैठक के कारण मामला एक दिन के लिए टल गया था।
ईडी ने शराब घोटाले में पूछताछ के लिए सोमवार को उन्हें समन जारी करके गुरुवार को बुलाया है। अब तक केजरीवाल के वकीलों ने ईडी के नोटिस के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। संभवत: वह गुरुवार को ईडी के समक्ष पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे।
सूत्रों के अनुसार वकीलों की राय लेने के बाद ही केजरीवाल ने ईडी के समक्ष पेश होने के बजाय विपश्यना पर जाने का निर्णय लिया है। वकीलों ने इस बार फिर ईडी के समन में कोई खामी निकाली है और उनकी ओर से गुरुवार को इसका खुलासा करने की संभावना है। आम आदमी पार्टी ने ईडी के कदम पर सवाल उठाते हुए कहा था कि पार्टी के वकील समन का अध्ययन कर रहे हैं और कानूनी रूप से उचित कदम उठाए जाएंगे। इसके अलावा आप नेताओं ने कहा था कि केजरीवाल का विपश्यना पर जाने का कार्यक्रम पहले से ही निर्धारित था और यह जानकारी सार्वजनिक थी।
अरविंद केजरीवाल को ईडी ने अक्तूबर में भी इस मामले में समन जारी करके दो नवंबर को तलब किया था, लेकिन वह उस दौरान भी ईडी के समक्ष पेश नहीं हुए थे। तब उन्होंने विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव के प्रचार में व्यस्त होने का हवाला देते हुए ईडी के समक्ष पेश होने का समय मांगा था, वहीं दो नवंबर को उनके वकीलों ने ईडी के समन को गैर कानूनी करार दे दिया था।

और पढ़े  Delhi- आईटीओ पर कारों की टक्कर, दो विधायक समेत 6 घायल, पुलिस ने शुरू की जांच-पड़ताल

Spread the love
  • Related Posts

    CNG महंगी: कैब चालकों की कमाई पर कैंची, यात्रियों में बढ़ा किराये का डर, ऑटो-टैक्सी हड़ताल की चेतावनी

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली में सीएनजी के दाम बढ़ने से कैब और ऑटो चालकों की कमाई का गणित बिगड़ गया है। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी की कीमत 3.89 रुपये…


    Spread the love

    उज्बेकिस्तान के लिए रवाना हुए PM मोदी: एससीओ समिट में होंगे शामिल, जानिए क्यों खास है यह दौरा

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शवकत मिर्जियोयेव के निमंत्रण पर शनिवार को ताशकंद के लिए रवााना हुए। वे दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *