Election 2026 Live: लखनपुर में ग्रामीणों ने किया मतदान का विरोध, कांग्रेस प्रत्याशी ने खड़े किए सवाल

दतिया में 30 जुलाई यानी आज मतदान होना है। मतदान से जुड़ा हर छोटा-बड़ा अपडेट आपको यहां पढ़ने को मिलेगा।

 

दतिया उपचुनाव: मतदाता तोड़ेंगे भाजपा का अहंकार- घनश्याम सिंह

कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग कर दी है। इस दौरान मीडिया के समक्ष उन्होंने अपनी बात रखी है। सिंह ने कहा कि मतदाता भाजपा का अहंकार तोड़ेंगे। बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को प्रवेश न मिलने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही कहा कि हम अधिकारियों से इस पर चर्चा करेंगे।

 

लखनपुर गांव में उपचुनाव का दिखा विरोध, नहीं हुई वोटिंग

दतिया के बसई के लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध किया गया है। इस मतदान केंद्र पर अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। पूर्व के कई माह से ग्रामीण सड़क निर्माण की मांग उठा रहे थे।

 

 

उपचुनाव 2026: दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ

दतिया उपचुनाव को लेकर मतदान चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने सुबह नौ बजे तक हुए मतदान प्रतिशत को लेकर जानकारी दी है। आयोग के मुताबिक दतिया में सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ है।

और पढ़े  मध्यप्रदेश: निर्मला सप्रे के दलबदल मामले में SC का आदेश, विधानसभा अध्यक्ष 2 महीने में लें फैसला
  • Related Posts

    सिंगरौली: कच्चा मकान ढहने से तीन की मौत, मलबे में दबे आठ साल के बच्चे को डेढ़ घंटे बाद निकाला

    मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। बैढ़न थाना क्षेत्र की गोभा पुलिस चौकी अंतर्गत बरहपान गांव में अचानक एक कच्चा मकान भरभराकर ढह…

    मध्यप्रदेश से महाराष्ट्र तक भीषण अग्निकांड: अलग-अलग हादसों में 18 लोगों की मौत

    मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में दिवाली की रात हुए अलग-अलग हादसे में कई मासूम बच्चों-महिलाओं समेत 18 लोगों की मौत हो गई। अमावस की रात ने कई परिवारों की खुशियां…