परीक्षा पे चर्चा- परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण शुरू, प्रधानमंत्री मोदी छात्रों से कर रहे सीधा संवाद

Spread the love

 

पीएम नरेंद्र मोदी आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से परीक्षा के तनाव को कम करने के उपायों पर चर्चा कर रहे है। यह कार्यक्रम नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान के भारत मंडपम में सुबह 11 बजे से शुरू हो गया है। यह पीपीसी का आठवां संस्करण है और इस साल यह विशेष रूप से परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।

प्रधानमंत्री ने सोमवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के माध्यम से बच्चों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम को देखें, ताकि वे परीक्षा के तनाव से उबरने के लिए टिप्स प्राप्त कर सकें।

 

परीक्षा पे चर्चा का आठवां संस्करण शुरू; पीएम मोदी छात्रों से कर रहे सीधा संवाद

पीएम मोदी ने एक वीडियो भी साझा किया है। जिसमें वह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, केरल एवं अन्य राज्यों से आए छात्रों को तिल-गुड़ खुद से बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में प्रधानमंत्री बच्चों से हल्के-फुल्के अंदाज में हैंड राइटिंग सुधारने की सलाह देते हैं और गणित जैसे कठिन विषय के लिए क्रिकेट मैच के बल्लेबाज की तरह दबाव से मुक्त रहने और आत्मविश्वास बनाए रखने की भी बात करते हैं।

 

 

 

2018 में हुई थी पीपीसी की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ (PPC) कार्यक्रम की शुरुआत 2018 में की थी। इस कार्यक्रम के जरिए पीएम मोदी छात्रों, उनके माता-पिता और शिक्षकों से सीधे संवाद करते हैं। यह एक इंटरैक्टिव सत्र होता है, जिसमें प्रतिभागियों को प्रधानमंत्री से अपने सवाल पूछने का मौका मिलता है। इसका उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना और विद्यार्थियों को सही दिशा में मार्गदर्शन देना है।

और पढ़े  ड्रग तस्करी के शक में अमेरिका ने नाव पर किया हमला: 3 की मौत, सैन्य अभियान में हताहतों का आंकड़ा 200 के पार

 

परीक्षा पे चर्चा 2025 में क्या है खास?

प्रधानमंत्री मोदी से सीधे बातचीत करने के लिए सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्य/केंद्र शासित प्रदेश बोर्ड सरकारी स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, सैनिक स्कूलों, एकलव्य मॉडल आवासीय स्कूलों, सीबीएसई और नवोदय विद्यालयों से 36 छात्रों का चयन किया गया है।

पीपीसी 2025 में भाग लेने वाले छात्रों में कला उत्सव और वीर गाथा प्रतियोगिताओं के विजेताओं के साथ-साथ प्रेरणा स्कूल कार्यक्रम के पूर्व छात्र भी शामिल हैं।

 

यह हस्तियां भी लेंगी हिस्सा

परीक्षा पे चर्चा के 8वें संस्करण का प्रारूप बदल गया है। इस बार पीएम मोदी के साथ पहली बार सद्गुरु, मैरी कॉम, दीपिका पादुकोण, अवनि लेखरा, रुजुता दिवेकर, सोनाली सभरवाल, फूडफार्मर, विक्रांत मैसी, भूमि पेडनेकर, टेक्निकल गुरुजी और राधिका गुप्ता जैसी कई जानी-मानी हस्तियां भी शामिल होंगी।

 

टूट गया 7 सालों का रिकॉर्ड

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ 2025 कार्यक्रम से जुड़े कुछ आंकड़े जारी किए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार, इस बार पीपीसी 2025 ने सभी पिछले संस्करणों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस बार 3.30 करोड़ से ज्यादा छात्रों ने इस कार्यक्रम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इसके अलावा 20.71 लाख से अधिक शिक्षक और 5.51 लाख से ज्यादा अभिभावकों ने भी अपना पंजीकरण कराया है। परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 14 जनवरी थी। यह पूरी जानकारी भारत सरकार की उस विशेष वेबसाइट पर उपलब्ध है, जो केवल ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के लिए बनाई गई है।

 

कब, कहां और कैसे देखें सीधा संवाद

इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण पीएमओ यूट्यूब चैनल, दूरदर्शन, शिक्षा मंत्रालय और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सोशल मीडिया चैनल पर किया जाएगा। इसके साथ ही कई स्कूलों में भी बच्चों को यह कार्यक्रम दिखाया जाएगा।

और पढ़े  इबोला वायरस: बंगलूरू में युगांडा की महिला में दिखे इबोला के लक्षण, अस्पताल में भर्ती, पुणे NIV भेजा गया सैंपल

Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: हटाए गए सीबीएसई के चेयरमैन-सचिव,OSM खरीद प्रक्रिया की होगी जांच

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्र सरकार ने सीबीएसई से जुड़े मामलों में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाते हुए बोर्ड के चेयरमैन राहुल सिंह और सचिव हिमांशु गुप्ता का तबादला कर दिया है। इसके साथ…


    Spread the love

    रोहतक के डोभ गांव में सिर में डंडा मारकर की पत्नी की हत्या, असम की रहने वाली थी मृतका जोशना

    Spread the love

    Spread the loveरोहतक के भिवानी रोड स्थित डोभ गांव में सोमवार की रात एक युवक ने घरेलू कलह में पत्नी जोशना की सिर में डंडा मारकर हत्या कर दी। महिला…


    Spread the love