बड़ी खबर: आम आदमी पार्टी की हार के बाद दिल्ली सचिवालय किया गया सील,फाइलें, कंप्यूटर डाटा चोरी होने का डर! उपराज्यपाल के आदेश पर हुआ एक्शन

 

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी  बड़े बहुमत की ओर है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी  को दिल्ली में जीत का चौका लगाने से रोक दिया। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा यहां 27 साल बाद सत्ता में वापसी करने जा रही है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से लेकर पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तक चुनाव हार गए हैं।

दोपहर 3.30 बजे तक भाजपा 30 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 18 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दिल्ली में बहुमत का आंकड़ा 36 है। जिसे भाजपा आसानी से पार करते हुए नजर आ रही है। दिल्ली में सत्ता परिवर्तन की लहर को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) ने एक आदेश जारी किया है।

 

आदेश में कही गई ये बात
इसमें सचिवालय के दस्तावेजों की सुरक्षा संबंधी चिंताओं का जिक्र करते हुए कहा गया है कि विभाग की अनुमति के बिना कोई भी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि दिल्ली सचिवालय परिसर के बाहर नहीं ले जाया जा सकता है। साथ ही सभी विभागों, एजेंसियों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे विभाग की अनुमति के बिना कोई भी रिकॉर्ड या फाइल न हटाएं।

और पढ़े  यूजीसी-नेट का रिजल्ट जारी: 4 हजार से अधिक उम्मीदवार JRF के लिए पात्र, 84 विषयों के परीक्षा परिणाम जारी
  • Related Posts

    इस्तीफा देकर भी सेवा में लौट सकते हैं IAS: चर्चा में यूपी कैडर की दिव्या मित्तल का मामला

    आईएएस की नौकरी छोड़ने वाले चाहे तो फिर सेवा में लौट सकते हैं। अगर समय रहते उनका मन बदल जाए तो आईएएस सेवा में लौटने का विकल्प खुला रहता है।…

    रेस्तरां में खाना और हवाई सफर हुआ महंगा: कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर के बढ़े दाम, कांग्रेस ने PM मोदी पर कसा तंज

    कांग्रेस ने कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “जनता पर ‘महंगाई मैन’ मोदी का…