दिल्ली चुनाव परिणाम- दिल्ली जीत ली: दिल्ली में 27 साल का सूखा खत्म,भाजपा की हुई वापसी, पार किया बहुमत का आंकड़ा, आप की करारी हार

Spread the love

 

 

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं।

नई दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीतने के बाद जैसे ही गोल मार्केट स्थित मतगणना केंद्र के बाहर आये तो समर्थकों ने उन्हें कंधे पर उठा लिया और वहां का कुछ इस तरह का नजारा दिखा।

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद आज मतगणना का दिन है और सुबह आठ बजे से हो रही गणना से साफ हो गया है कि भारतीय जनता पार्टी ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में जीत का चौका लगाने से रोक दिया है। अब तक के रुझान बता रहे हैं कि भाजपा 27 साल बाद राजधानी की सत्ता में वापसी कर रही है। 27 साल पहले भाजपा की सुषमा स्वराज 52 दिन के लिए दिल्ली की मुख्यमंत्री रही थीं। इतने लंबे समय सत्ता से दूर रहने के बाद आखिर वो क्या कारण रहे कि भाजपा दिल्ली फतह करने में कामयाब रही। बता दें कि इस बार की जीत इसलिए और खास है क्योंकि भाजपा ऐसा प्रदर्शन मोदी लहर में भी नहीं कर पाई थी। लेकिन इस बार वो पांच कारण कौन से रहे जिसने भाजपा के इस इंतजार को खत्म किया और जनता के विश्वास को पाने में कामयाब रही।

 

भाजपा को बहुमत

भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है। पार्टी ने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है।

और पढ़े  SC- शराब नीति मामले में केजरीवाल पहुंचे सुप्रीमकोर्ट, CBI की अपील दूसरी बेंच में भेजने की मांग

 

भाजपा ने जीती हैं 37 सीटें

भाजपा 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने जा रही है, क्योंकि उसने 36 सीटों का बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। भाजपा ने 37 सीटें जीती हैं और 11 सीटों पर आगे चल रही है।

‘लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है’

दिल्ली चुनाव नतीजों पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि “लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी पर भरोसा है क्योंकि पीएम मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। दिल्ली की जनता को भरोसा था कि डबल इंजन की सरकार से उनका विकास सुनिश्चित होगा, इसलिए उन्होंने ऐतिहासिक बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाई। मैं पीएम मोदी और दिल्ली की जनता को बधाई देना चाहता हूं…”

‘लोगों ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया है’

दिल्ली की छतरपुर विधानसभा सीट से दिल्ली चुनाव जीतने पर भाजपा नेता करतार सिंह तंवर ने कहा कि जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी और कड़ी मेहनत करने वाले प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता को जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के विकास की बात की और लोगों ने उन पर भरोसा किया। लोगों ने विकसित दिल्ली के लिए वोट दिया है…

 


Spread the love
  • Related Posts

    आज से पश्चिम एशिया के लिए शुरू होगी 48 उड़ानें, यात्रियों को मिलेगी रिफंड-रीबुकिंग की सुविधा

    Spread the love

    Spread the loveएअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस ने घोषणा की है कि सोमवार यानी 16 मार्च को दोनों एयरलाइन्स मिलकर पश्चिम एशिया के लिए कुल 48 शेड्यूल और नॉन-शेड्यूल…


    Spread the love

    AIIMS में इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू- पहले दिन हटाए गए हरीश के खाने और सांस लेने के पाइप..

    Spread the love

    Spread the loveएम्स के डॉ. बीआर आंबेडकर इंस्टीट्यूट रोटरी कैंसर अस्पताल (आईआरसीएच) के पैलिएटिव केयर यूनिट में शनिवार को भर्ती हुए हरीश राणा की निष्क्रिय इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) प्रक्रिया शुरू…


    Spread the love