ईडी: कर्नाटक में कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED की बड़ी कार्रवाई

Spread the love

 

डी ने कर्नाटक के कांग्रेस विधायक सतीश कृष्ण सैल को गिरफ्तार कर लिया है। ईडी की ओर से यह कार्रवाई राज्य में कथित अवैध लौह अयस्क निर्यात से जुड़े धन शोधन के एक मामले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक, उत्तर कन्नड़ की कारवार विधानसभा सीट से 59 साल के विधायक को संघीय जांच एजेंसी के बंगलूरू क्षेत्रीय कार्यालय में पूछताछ के बाद मंगलवार देर रात हिरासत में ले लिया गया। उन्हें मंगलवार को एक विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक दिन की हिरासत में भेज दिया गया। उन्हें बुधवार को फिर से अदालत में पेश किया जाएगा, जहां एजेंसी उनकी नई हिरासत की मांग करेगी।

 

गिरफ्तार किए जाने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक
सैल पिछले कुछ हफ्तों में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए जाने वाले दूसरे कांग्रेस विधायक हैं। पिछले महीने के अंत में एजेंसी ने चित्रदुर्ग के विधायक केसी वीरेंद्र ‘पप्पी’ को कथित अवैध सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में गिरफ्तार किया था। सैल के खिलाफ मामला विधायक से कथित रूप से जुड़ी एक कंपनी द्वारा लौह अयस्क के कथित अवैध निर्यात से संबंधित है।

 

2010 में दर्ज एक मामले से शुरू हुई थी जांच
ईडी की जांच कर्नाटक लोकायुक्त की ओर से 2010 में दर्ज एक मामले से शुरू हुई थी, जिसमें बेल्लारी से बेलेकेरी बंदरगाह तक लगभग आठ लाख टन अवैध रूप से ले जाए जा रहे लौह अयस्क का पता चला था। ईडी ने इस मामले में 13-14 अगस्त को कारवार, गोवा, मुंबई और दिल्ली में छापेमारी की थी। ईडी के मुताबिक, जिन संस्थाओं की तलाशी ली गई, उनमें आशापुरा माइनकेम, श्री लाल महल, स्वास्तिक स्टील्स (होसेपेट), आईएलसी इंडस्ट्रीज, श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर मिनरल्स जैसी कंपनियां शामिल थीं।

लौह अयस्क का अवैध निर्यात
एजेंसी ने एक बयान में कहा था कि सेल सहित इन सभी संस्थाओं को बंगलूरू स्थित सांसदों और विधायकों की विशेष अदालत ने श्री मल्लिकार्जुन शिपिंग प्राइवेट लिमिटेड की ओर से अन्य कंपनियों के साथ मिलीभगत करके लौह अयस्क के अवैध निर्यात के लिए दोषी ठहराया था। मल्लिकार्जुन शिपिंग, सेल की एक कंपनी बताई जाती है। ईडी ने कहा कि विधायक और अन्य के खिलाफ उसकी जांच विशेष अदालत की ओर से जारी इसी दोषसिद्धि आदेश पर आधारित है। हालांकि, कर्नाटक उच्च न्यायालय ने पिछले साल विधायक की सात साल की जेल की सजा को निलंबित करने का आदेश दिया था।

ईडी की छापेमारी में क्या मिला?

और पढ़े  अंकित बालियान हत्याकांड: 'चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि...', इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

 

  • तलाशी के दौरान सेल के आवास से 1.41 करोड़ रुपये नकद और श्री लाल महल लिमिटेड के कार्यालय से 27 लाख रुपये नकद जब्त किए गए।
  • सेल परिवार के बैंक लॉकर से 6.75 किलोग्राम सोने के आभूषण और बुलियन भी जब्त किए गए।
  • तलाशी अभियान के दौरान आरोपी संस्थाओं के 14.13 करोड़ रुपये जमा वाले बैंक खातों को भी फ्रीज कर दिया गया।

Spread the love
  • Related Posts

    ममता की बढ़ी मुश्किलें: ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, हाईकोर्ट के आदेश के उल्लंघन का आरोप

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ हेस्टिंग्स थाने में मामला दर्ज किया गया है।…


    Spread the love

    अंकित बालियान हत्याकांड: ‘चुप हूं, इसका मतलब यह नहीं कि…’, इसलिए तो न लिखी अंकित की हत्या की पटकथा

    Spread the love

    Spread the loveहरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने दो शूटरों को दबोच लिया है। पता चला है कि इस वारदात को हरियाणा के पानीपत और करनाल के शूटरों…


    Spread the love