ED Raids- प्रतीक के घर ED की रेड से बिफरीं CM ममता, पूछा- क्या ये तलाशी गृह मंत्री का काम?

Spread the love

प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर पर छापेमारी की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतीक जैन के घर पर ईडी की छापेमारी को लेकर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएम ममता प्रतीक जैन के आवास पर पहुंचीं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, ‘यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि ईडी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर छापा मारा।’

ममता बनर्जी ने टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घरों पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है?’ जानकारी के मुताबिक वित्तीय अनियमितताओं के मामले में प्रतीक जैन के घर पर ईडी ने छापेमारी की है।

ममता बनर्जी बोलीं- छापेमारी बदले की भावना से प्रेरित
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को आरोप लगाया कि ईडी के अधिकारी आईपीएसी प्रमुख प्रतीक जैन के आवास पर तलाशी अभियान के दौरान टीएमसी की हार्ड डिस्क, आंतरिक दस्तावेज और संवेदनशील संगठनात्मक डेटा जब्त करने का कोशिश कर रहे थे। बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर पर ईडी की छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से प्रेरित और असंवैधानिक है, यह गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है।

ममता बनर्जी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘उन्होंने हमारे आईटी प्रमुख के आवास पर छापा मारा था। वे मेरी पार्टी के दस्तावेज और हार्ड डिस्क जब्त कर रहे थे, जिनमें विधानसभा चुनावों के लिए हमारे उम्मीदवारों का विवरण था। मैंने उन्हें वापस ले लिया है।’ उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ईडी ये सारे दस्तावेज जब्त कर भाजपा को देने जा रही थी।

और पढ़े  Bihar: डिप्टी CM ने दी सख्त चेतावनी, कहा- अधिकारियों को धमकाने वालों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

अनैतिक, असंवैधानिक और जांच में सीधी दखलअंदाजी :सुवेंदु अधिकारी
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने छापेमारी की जगह सीएम ममता के पहुंचने को केंद्रीय एजेंसी की जांच में असंवैधानिक और दखलअंदाजी करार दिया। उन्होंने कहा कि ईडी को मुख्यमंत्री के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। अधिकारी ने जैन के आवास पर उनके दौरे के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री और कोलकाता पुलिस आयुक्त का दौरा अनैतिक, असंवैधानिक और केंद्रीय एजेंसी की जांच में सीधा हस्तक्षेप था।’

6 राज्यों में 15 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी
ईडी ने गुरुवार को देश के 6 राज्यों के 15 ठिकानों पर छापेमारी की। ईडी ने इंडियन पॉलिटकल एक्शन कमेटी (आईपीएसी) के कोलकाता के ऑफिस पर छापेमारी की। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने सरकारी नौकरी दिलाने के फर्जी दावे के घोटाले की जांच में छापेमारी की है। ईडी का कहना है कि एक समूह लोगों को फर्जी नौकरियां दिलाने के नाम पर ठग रहा है।


Spread the love
  • Related Posts

    शेयर बाजार में बड़ी गिरावट- सेंसेक्स 1191 अंक टूटा, निफ्टी 22500 के नीचे

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक बाजारों में अस्थिरता बनी हुई है। इसी के चलते सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी जैसे शेयर बाजार…


    Spread the love

    ट्रंप खेल रहे डबल गेम?- जमीनी हमले की साजिश रच रहा अमेरिका, ईरान बोला- हमारी धरती पर आए तो जला देंगे

    Spread the love

    Spread the loveईरान पर अमेरिका-इस्राइल के हमलों को रोकने के कूटनीतिक प्रयास लगातार जारी हैं। हालांकि, हमलों का स्तर कम न होने से पश्चिम एशिया में तनाव गहराता जा रहा…


    Spread the love