बर्बाद कर दूंगा करियर- होटल के कमरे में निशानेबाज नाबालिग खिलाड़ी से दरिंदगी, नेशनल शूटिंग कोच पर लगे गंभीर आरोप

Spread the love

रीदाबाद में एक राष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच पर एक नाबालिग खिलाड़ी से दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। यह घटना 16 दिसंबर को सूरजकुंड के एक होटल में हुई, जहां आरोपी कोच ने पीड़िता को मैच की चर्चा के बहाने बुलाया था।

विरोध करने पर कोच ने खिलाड़ी को उसके कॅरिअर को बर्बाद करने की धमकी भी दी। इस मामले में फरीदाबाद के महिला थाना एनआईटी में 6 जनवरी को पोक्सो एक्ट की धारा 6 और बीएनएस की धारा 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पीड़िता खिलाड़ी के अनुसार, राष्ट्रीय शूटिंग कोच ने उसे खेल संबंधी चर्चा के बहाने सूरजकुंड के ताज होटल में एक कमरे में बुलाया। वहां कोच ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। घटना के बाद से पीड़िता सदमे में थी और उसने 6 जनवरी को अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस को शिकायत देने वाली खिलाड़ी के अनुसार, साल 2017 से वो शूटिंग सीखने लगी। अगस्त 2025 में भारतीय शूटिंग टीम के एक कोच से उसने ट्रेनिंग लेना शुरू किया।

आरोप है कि कोच उसे शूटिंग ट्रेनिंग के लिए मोहाली, पटियाला, देहरादून और दिल्ली बुलाते थे। 16 दिसंबर को खिलाड़ी का नेशनल मैच डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज तुगलकाबाद दिल्ली में था। दोपहर लगभग 12 बजे मैच खत्म हुआ और खिलाड़ी घर जाने लगी तो कोच ने उसे मैच डिस्कस करने के बहाने रोक लिया।

और पढ़े  राजस्थान Weather: राजस्थान में आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट, 26-27 अगस्त से कमजोर होगा मानसून

दोपहर 2 बजे तक खिलाड़ी रेंज में ही कोच का इंतजार करती रही। फिर कोच ने उसे व्हाट्सएप कॉल कर सूरजकुंड के ताज होटल की लॉबी में बुलाया। खिलाड़ी के अनुसार, कोच उसे तीसरी मंजिल पर कमरे में ले गए और कुछ देर मैच डिस्कस किया। किशोरी ने कहा कि उसे घर जाना है तो कोच ने बैक क्रैक करने की बात कही।

किशोरी ने तुरंत इसके लिए मना किया तो कोच ने उसे जबरन बैड पर गिराकर दुष्कर्म किया। किशोरी ने विरोध जताया तो आरोपी ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी। फिर खुद ही किशोरी को नीचे गाड़ी तक कोच ने छोड़ा।

कई दिनों तक किशोरी गुमसुम और डरी सहमी रही। 6 जनवरी की सुबह हिम्मत कर अपनी मां को कोच की करतूत के बारे में बताया और मामला पुलिस तक पहुंचा। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की है।

Spread the love
  • Related Posts

    नेपाल बाढ़: त्रासदी में 675 मौतों की पुष्टि, 275 से ज्यादा भारतीय लापता, चीन में फंसे भारतीयों की क्या स्थिति है?

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। अब तक 675 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 275 से अधिक भारतीय…


    Spread the love

    PM का ताशकंद दौरा- उज्बेकिस्तान में भारतवंशियों के बीच प्रधानमंत्री, बिखरे तिरंगे और संस्कृति के रंग

    Spread the love

    Spread the loveउज्बेकिस्तान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। भारतवंशियों के बीच पहुंचे प्रधानमंत्री को देखकर वहां रहने वाले प्रवासी भारतीय लोगों ने भी खुशी…


    Spread the love