पंजाब में अदालतों को उड़ाने की धमकी- फिरोजपुर, मोगा और रोपड़ कोर्ट परिसर खाली करवाए गए

 

पंजाब में वीरवार को कई अदालतों में बम की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन फानन परिसर खाली करवाए गए और पुलिस ने सर्च अभियान शुरू किया।

फिरोजपुर कोर्ट में गुरुवार को बम की सूचना के बाद अफरातफरी मच गई। कोर्ट परिसर के सभी गेट बंद कर दिए गए हैं। वकील और जज के अलावा किसी भी व्यक्ति को कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और बम की तलाश कर रही है।

बार एसोसिएशन के प्रधान लवजीत पाल सिंह ने कहा कि उन्हें कोर्ट बम से उड़ाने की धमकी भरी मेल आई थी। कोर्ट बिल्कुल खाली है। किसी को अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। उधर, एसपी मनजीत सिंह ने कहा कि कोर्ट परिसर चेक किया जा रहा है। अभी तक कुछ नहीं मिला है। कोर्ट की दोपहर एक बजे तक छुट्टी कर दी गई है।

जीरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाया

फिरोजपुर के विधानसभा हलका जीरा में कोर्ट को बम से उड़ने की धमकी मिलने के बाद कोर्ट को पूरी तरह से खाली कराया गया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई।  खोजी कुत्तों से पूरे कोर्ट परिसर की तलाशी ली जा रही है। किसी को भी कोर्ट के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है

 

मोगा अदालत में भी आया धमकी भरा ई-मेल

मोगा में सुबह 10 बजे के करीब कोर्ट को धमकी भरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही मोगा कोर्ट परिसर को तुरंत खाली करवा दिया गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स पहुंची और पूरे कोर्ट परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मौके पर मोगा एसएसपी समेत कई पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे। पुलिस द्वारा हर कोने की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है जानकारी मिली है कि कोर्ट का काम शुरू हो चुका था। अचानक धमकी भरा मेल आने के बाद परिसर को खाली करवाया गया।

और पढ़े  कोलकाता भगदड़: पंडालों में वीआईपी एंट्री पर रोक, जांच की कमान जज को, हादसे के बाद CM शुभेंदु सख्त, क्या कहा?

रोपड़ में धमकी में बाद कोर्ट परिसर खाली करवाया

रोपड़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। रोपड़ के एसएसपी गुरदीप सिंह खुराना ने बताया कि सुबह करीब 10.30 बजे अदालत कंप्लेक्स को एक ईमेल के जरिए यह धमकी मिली है, जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। पुलिस ने कोर्ट कांप्लेक्स में पहुंचकर एरिया को खाली करवा लिया।

 

सभी मुलाजिमों और वकीलों के साथ साथ अलग अलग कामों के लिए कोर्ट में आए हुए लोगों को बाहर निकाला गया। कोर्ट में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा कुत्तों की सहायता से सर्च की जा रही है। इस संबंध में मामला भी दर्ज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    भारत दौरे पर पोलैंड के प्रधानमंत्री,आज PM मोदी और डोनाल्ड टस्क की अहम बैठक

    भारत और पोलैंड के रिश्तों को नई दिशा देने के लिए आज, 22 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड टस्क के बीच अहम बैठक होगी। टस्क…

    मुख्यमंत्री मान का कटा 50 हजार का चालान: ‘पेरिस से लौटने पर किया गया अपमान’

    आम आदमी पार्टी पंजाब के मीडिया प्रभारी बलतेज पन्नू ने कहा है कि भाजपा की केंद्र सरकार पंजाबियत को नीचा दिखाने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देती…