महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाना से 100 से अधिक बीमार, अस्पताल में जगह पड़ी कम

Spread the love

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की इको विलेज-3, हिमालया प्राइड और रॉयल कोर्ट सोसाइटी के निवासियों को महाशिवरात्रि पर कुट्टू का आटा खाना भारी पड़ गया। कुट्टू का आटा खाने से तीनों सोसाइटी में 100 से अधिक लोग बीमार हो गए। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। सभी को उल्टी-दस्त व पेट दर्द की समस्या रही। देर रात तक 40 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी ने घर पर दवा ली। वहीं घटना के अगले दिन खाद्य विभाग हरकत में आया और आटे के नमूने लिए है।

 

मार्केट की दुकान से आए थे कुट्टू का आटा
महाशिवरात्रि पर रविवार को शहर के काफी लोगों ने व्रत रखा था। इनमें ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज-3, रॉयल कोर्ट और हिमालया प्राइड सोसाइटी के निवासी भी शामिल हैं। सभी ने अपनी-अपनी सोसाइटी की मार्केट की दुकान से कुट्टू का आटा खरीदा। जो ए-प्योर ब्रांड का था और पैकिंग में था। 

 

रात 12 बजे बिगड़ी बात
व्रत खोलने के बाद लोगों ने कुट्टू के आटे के पकवान खाए। रात करीब 8 बजे के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। निवासियों ने बताया कि पहले हाथ-पैर सुन होने लगे। उसके बाद उल्टी-दस्त शुरू हो गए। पेट दर्द की समस्या भी रही। शुरूआत में लोगों ने ध्यान नहीं दिया और अस्पताल जाने लगे, लेकिन रात 12 बजे तक स्थित खराब हो गई। एक के बाद एक लोग सेक्टर-3 स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। बीमार होने वालों में बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भी शामिल रहीं। कई परिवार ऐसे थे, जिनके 6 से 7 सदस्य बीमार थे। सभी को भर्ती कर अस्पताल में इलाज किया गया। सोमवार शाम तक कुछ लोगों को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया, लेकिन कुछ का अभी भी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

और पढ़े  एक साथ नहीं होगी शहर के मुख्य स्कूलों की छुट्टी, जाम से बचने के लिए बनाई गई गाइडलाइन, लगेगा जुर्माना

 

जगह पड़ गई कम, लगाने पड़े अतिरिक्त बेड
बीमार होने के बाद लोग सेक्टर-3 स्थित न्यूमेड अस्पताल पहुंचने लगे, लेकिन कुछ ही देर में आपातकालीन वार्ड के सभी बेड भर गए। उसके बाद वार्ड के बाहर लॉबी में अतिरिक्त बेड लगाए गए, लेकिन लोगों का आना कम नहीं हुआ। कुछ लोगों को आसपास के अस्पताल भेजा गया। जबकि कुछ को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। न्यूमेड में 25 से अधिक लोग भर्ती रहे। सोमवार शाम तक कुछ को छुट्टी देकर घर भेज दिया गया।


Spread the love
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love