अयोध्या- चमकेगा हनुमानगढ़ी–तपस्वी छावनी मार्ग, भक्तों की राह आसान होगी

 

 

 श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर की प्रमुख सड़कों के नवीनीकरण का कार्य शुरू होने जा रहा है। खासतौर पर हनुमानगढ़ी से तपसी छावनी तक जाने वाला मार्ग अब नए रूप में नजर आएगा। इस मार्ग के सुधारीकरण से दर्शनार्थियों और स्थानीय नागरिकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा शहर में स्थित प्रशासनिक कार्यालयों की ओर जाने वाली सड़कें भी चमाचम होंगी।

2.56 करोड़ से नगर क्षेत्र की कुल 20 सड़कों का नवीनीकरण किया जाना है। प्रथम चरण में 51 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड चार की ओर से 15 व प्रांतीय खंड की ओर से पांच सड़कों के नवीनीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। जिन्हें स्वीकृति मिल गई है और पहली किस्त भी जारी कर दी गई है। इनमें से हनुमानगढ़ी से तपस्वी छावनी मार्ग धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु इस मार्ग से गुजरते हैं। इस सड़क के निर्माण से श्रद्धालुओं की राह आसान होगी। इसके अलावा रामकथा पार्क पहुंच मार्ग का भी नवीनीकरण होगा। रामकथा पार्क में आए दिन धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होते रहते हैं। इसी से सटकर पर्यटन विभाग का होटल भी है जहां प्राय: वीआईपी मूवमेंट रहता है।

वहीं दूसरी तरफ सर्किट हाउस व एसएसपी व आयुक्त आवास की ओर जाने वाली सड़क को भी नए सिरे से चमकाया जाएगा। अन्य कई विभागों के पहुंच मार्ग का नवीनीकरण होना है। जिससे पूरे शहर की यातायात व्यवस्था को नया आयाम मिलेगा। लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता एसपी भारती ने बताया कि विभागीय स्तर पर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की तैयारी है। गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखा जाएगा और निर्धारित समय में कार्य पूर्ण कराया जाएगा।

इन सड़कों का होना है नवीनीकरण
रामघाट चौराहा से एनएच 27 बाईपास, हनुमानगढ़ी से तपस्वी छावनी मार्ग, आयुक्त आवास से एसएसपी आवास होते हुए परिक्रमा पथ तक। निरीक्षण भवन फैजाबाद का आंतरिक मार्ग, अयोध्या में रामकथा पार्क पहुंच मार्ग। मुख्य अभियंता परिसर कालोनी मार्ग, अधीक्षण अभियंता परिसर कालोनी मार्ग। सरस्वती बिहार कालोनी मार्ग, ऑफिसर्स कालोनी कैंपस मार्ग, सुरसरी कालोनी कैंपस मार्ग। फैजाबाद सर्किट हाउस के अंदर का मार्ग। स्टेडियम कालोनी पहुंच मार्ग। पीडब्लूडी कालोनी पहुंच मार्ग, सरस्वती बिहार कालोनी परिसर पहुंच मार्ग, सुरसरी कालोनी पहुंच मार्ग। मुख्य अभियंता आवास पहुंच मार्ग, मुख्य अभियंता कंपाउंड मार्ग, डाक बंगला परिसर पहुंच मार्ग, कुचेरा कुरावन गद्दोपुर अमानीगंज मार्ग और चमनगंज मजनाई किन्हूपुर मार्ग।

और पढ़े  पद्मश्री प्रो. टीके लहरी को मारा थप्पड़: एसोसिएट प्रोफेसर ने गाली दी, निदेशक-एमएस ने जाना हाल
  • Related Posts

    यूपी- इस जिले में 2 दिन स्कूल बंद: टूटा 46 साल का बारिश का रिकॉर्ड, 24 घंटे में 381.2 मिमी बारिश हुई दर्ज

    यूपी के बरेली में हो रही लगातार भारी बारिश के कारण आठवीं तक के सभी विद्यालयों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी…

    अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन

           निषाद छात्रावास पर कथित अवैध कब्जे को लेकर निषाद समाज ने मोर्चा खोल दिया है। निषाद समाज के अध्यक्ष *संतोष निषाद* ने नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता…